फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Thai monk arrested in sexual harassment of his disciple

पवित्र नगरी गया में धर्म गुरु पर गंभीर आरोप

Fri, 12 Jun 2015 05:43 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Thai monk arrested in sexual harassment of his disciple

धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी गया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक थाई बौद्ध भिक्षु ने 14 साल के अपने शिष्य के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। आरोपी भिक्षु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 14 वर्षीय शिष्य ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके अध्यात्मिक गुरू ने उसे शरीर में दर्द होने के बहाने बुलाया था।
विज्ञापन


शिष्य ने बताया कि जब वह उनके कमरे में पहुंचा तो उन्होंने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उसके मना करने पर भी भिक्षु ने उस पर कोई तरस नहीं खाया। इसके बाद जैसे तैसे वह खुद को छुड़ाकर बाहर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गया में पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले

Thai monk arrested in sexual harassment of his disciple

डिप्टी एसपी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी भिक्षु के खिलाफ धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें आरोप सिद्ध होने पर थाई भिक्षु को दस साल तक की सजा हो सकती है। आरोपी भिक्षु को गिरफ्तार कर गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित शिष्य को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है जिसके बाद उसके 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। बता दें कि इस धार्मिक नगरी में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

इससे पहले एक मदरसे के इमाम को भी अपने शिष्य के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कई साल पहले मलेशिया से आई एक श्रद्धालु राधा पनिक्कर ने प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी के खिलाफ भी सेक्सुअल नियंत्रण देने की शिकायत की थी।

विदेशी धर्म गुरुओं के खिलाफ बढ़ी नाराजगी

Thai monk arrested in sexual harassment of his disciple

मामले में बौद्ध गया नागरिक परिषद के प्रधान सुरेश सिंह कहते हैँ कि इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरत में, लेकिन गया के लोगों के लिए यह नई बात नहीं है।

वे आरोप लगाते हैं कि विदेशी मठों के धर्मगुरू सरकारी मशीनरी के लचीलेपन का फायदा उठाकर इस तरह के कृत्यों में लिप्त रहते हैं। सिंह के अनुसार यहां कोई ऐसी व्यवस्‍था नहीं है जिससे इन पर रोक लग सके।

ऐसे में यहां आने वाले विदेशी धर्म गुरूओं और सैलानियों के यहां ठहरने, घूमने आदि की पूरी जानकारी प्रशासन के पास रहनी चाहिए। सिंह मानते हैं कि इस वाकये के बाद प्रशासन की आंखें खुलेंगी और मामलों में कुछ कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed