फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tension due to hoisting flag of a particular community after tricolor flag hoisting in a school in Bettiah

Bihar: विद्यालय में तिरंगा झंडोत्तोलन के बाद समुदाय विशेष का झंडा फहराने से तनाव, एक गिरफ्तार; पुलिस तैनात

Tue, 15 Aug 2023 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Aug 2023 07:02 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडोत्तोलन के बाद कुछ युवकों ने धार्मिक झंडा फहरा दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने के बाद से पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन
Tension due to hoisting flag of a particular community after tricolor flag hoisting in a school in Bettiah
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडोत्तोलन के बाद समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने धार्मिक झंडा फहरा दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने के बाद से पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। यह मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया स्थित सीताराम प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया स्थित सीताराम प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। उसके ठीक 15 मिनट बाद समुदाय विशेष के कुछ लड़कों ने विद्यालय परिसर में धार्मिक झंडा ले जाने की कोशिश की। इस बात का विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस वजह से काफी देर तक हंगामा होता रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मझौलिया पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लड़के वहां से भाग निकले। वहीं, उनके भागने के दौरान मझौलिया पुलिस ने ने एक युवक को तीन धार्मिक झंडों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किया गया 24 साल का युवक मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया चौक का रहने वाला बताया गया है। वह 11वीं का छात्र है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार झंडोत्तोलन के समय कुछ लोगों ने आपत्तिजनक नारे भी लगाए। पूरी वारदात विद्यालय परिसर में ही हुई। आरोप है कि जब हुड़दंगकारी आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। उस वक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार अनदेखी कर छात्र-छात्राओं के बीच मिठाइयां बांट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हुड़दंगियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही घटनाक्रम की सभी बातों से पुलिस को अवगत करा दिया गया है।


इधर, मझौलिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति अभी सामान्य है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। साथ ही पुलिस मामले की हर एक बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed