फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejpratap wife aishwarya entered lalu prasad s House after accused Rabri Devi and Misa bharti

तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या को लालू के घर में मिली 'एंट्री', राबड़ी और मीसा पर लगाए थे गंभीर आरोप

Mon, 30 Sep 2019 09:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
tejpratap wife aishwarya entered lalu prasad s House after accused Rabri Devi and Misa bharti
ऐश्वर्या राय - फोटो : Twitter

सास राबड़ी देवी और ननद मीसा भारती पर घर से धक्का मारकर बाहर निकालने और प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय को रविवार देर रात लालू प्रसाद के घर में 'एंट्री' मिल गई। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या राय ने अपनी सास राबड़ी देवी पर घर से धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


ऐश्वर्या ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा बड़ी ननद व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने मिलकर उन्हें घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को लालू प्रसाद यादव के घर चल रहा यह विवाद रविवार को तब ज्यादा बढ़ गया जब लालू की बहू ऐश्वर्या ने फोन कर अपने पिता चंद्रिका राय को बुलाया। बारिश के बीच भी बहू ऐश्वर्या घर के बाहर खड़ी रहीं। जब चंद्रिका राय, राबड़ी के घर पर पहुंचे तो ऐश्वर्या उन्हें लेने बाहर गईं और तभी गार्ड ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। वह दरवाजा पीटती रहीं लेकिन गार्ड ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राबड़ी आवास पर चंद्रिका राय के समर्थक पहुंच गए। चंद्रिका और उनकी पत्नी पूर्णिमा राय अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ राबड़ी आवास के एक तरफ धरने पर बैठ गए। इसके बाद सुलह कराने की कोशिश शुरू हुई और सोमवार सुबह ऐश्वर्या को घर में प्रवेश मिला।

राबड़ी आवास पर जबरदस्त हंगामा

रविवार दोपहर राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ। लालू प्रसाद यादव की बहू और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय राबड़ी आवास से बाहर निकलीं और वहां उनके पिता चंद्रिका राय और मां भी मौजूद थे। इसके बाद ऐश्वर्या ने बताया कि राबड़ी देवी ने उन्हें धक्का देकर घर से निकाल दिया है।

उन्होंने मीसा भारती पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रसोई में प्रवेश नहीं दी जाती थी। उन्हें रात से खाना तक नहीं दिया गया है। आज भी जब उन्होंने रसोई की चाबी मांगी तो ननद मीसा भारती और सास राबड़ी देवी ने दुर्व्यवहार किया। फिर घर से निकाल दिया गया। उनसे एक वीडियो छीनने की भी कोशिश की, जो उन्होंने तलाक के मुकदमे में सबूत के लिए बना रखा है। 

मीसा ने आरोपों से किया इनकार 

लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने ऐश्वर्या के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने दिल्ली में कहा कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। ईद के बाद वह सिर्फ तीन बार कोर्ट के काम से पटना गई हैं। बताया कि तीनों बार उनकी ऐश्वर्या से मुलाकात तक नहीं हुई है। जिस दिन गईं उसी शाम को वापस भी आ गई। 

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने उनके खिलाफ तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। तलाक के मुकदमे के बावजूद भी ऐश्वर्या राय अपनी सास राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर रह रहीं थीं।

इसके पहले भी 14 सितंबर की दोपहर ऐश्वर्या राय अचानक राबड़ी आवास से रोती हुई निकलीं थीं। घर से निकलने के बाद वे अपने पिता की गाड़ी में बैठकर मायके चलीं गईं। अब ऐसा लग रहा है कि दोनो परिवार के संबंध दिनो-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed