तेजस्वी यादव के सुर पर ट्रोलर की ताल : सोशल मीडिया पर लिखा- गाना छोड़िए, पहले रोजगार दीजिए
Tejaswi Yadav Trolled : बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव का गाना बिहार के युवाओं को रास नहीं आया। युवाओं ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी को ट्रोल करते हुए कहा कि गाना गाते रहना, पहले रोजगार दे दो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव में आयोजित सूर्य महोत्सव में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सिंगर अवतार अब ट्रोल हो रहा है। हलांकि तेजस्वी यादव ने गीत गाते हुए उस वीडियो को खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर जहां एक ओर तारीफों के पुल तो बांधे जा रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ ट्रोल करने वाले भी पीछे नही हैं। ट्रोलर्स ने उन्हे आड़े हाथों लेते हुए जमकर लिखा है। तेजस्वी यादव के फेसबुक पोस्ट पर सोनू नंदा यादव लिखा है-नाच गाना में खूब लीन हैं , इधर महोदय आप । मैं इस बार से वोट देने लायक हो गया हूं और आपसे एक ठोस उम्मीद रखता हूं कि यदि आप हमारे बिहार के शिक्षा व्यवस्था को जीरो से लेकर ऊपर तक के शिक्षा को एकदम दुरुस्त कर देते हैं तो आजीवन मैं आप को वोट दूंगा । वहीं निरंजन कुमार ने लिखा है- दस लाख के बदले, यही है कुर्सी का शौक, झूठे वादे आप भी मोदी के तरह फेकू निकले और आपके पार्टी मे अच्छे कार्यकर्ता का कोई वजूद नहीं। टिकट के समय पैसे ही आपके लिए सब कुछ हो जाता है। इससे बेहतर एक कदम हिंदुत्व की ओर हर-हर मोदी घर-घर मोदी । नेक्सट सीएम ऑफ बिहार चिराग । राकेश विजय यादव ने लिखा-यहां कोई सुनने वाला नहीं है । सब सत्ता के नशे में बेहोश होकर नाच-गाना कर रहे हैं। विपक्ष को देखकर आनंद आ रहा है कि अच्छा हो रहा है। तभी तो कोई मुद्दा मिलेगा चुनाव में । गोलू किंग यादव ने लिखा-फ़िल्म सिटी बनवाइए तेजस्वी जी, पटना में भोजपुरी में बहुत ज्यादा गंदगी आ गया है। योगेंद्र कुमार ने कमेंट किया कि-शानदार शानदार प्रदर्शन सर लेकिन हम सभी शिक्षक अभ्यर्थियों पर भी ध्यान दे दीजिए। साजिद कुरैशी ने कमेंट किया है कि-भाई साहब आपकी इतनी सुंदर आवाज है और आप पॉलिटिक्स में कहां लगे हुए हो। आप यकीन मानिए आप एक बहुत बड़े गायक बन सकते हैं। भारत के और भारत के ही नहीं पूरी दुनिया में आपकी आवाज का परचम लहरा सकता है। प्लीज तेजस्वी जी मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। आप गायक बनें, मैंने इतना खूबसूरत आवाज कहीं पर भी नहीं सुना । आपकी आवाज में खुदा बसता है । प्लीज मेरी बात पर ध्यान दीजिएगा बड़े भाई। सुमित जायसवाल कमेंट में कहते है-आप बिहार के भविष्य हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है क्योंकि आप अपने पार्टी में सबसे अलग हैं और मैं चाहता हूं कि एक दिन आप बिहार के सीएम बने और बिहार की तरक्की के लिए आप उसमें एक संजीवनी बूटी की तरह काम करें। योगी जी का मॉडल अपनाए बिहार से गुंडागर्दी खत्म करें। लोगों को रोजगार दें, बिहार को एक उज्ज्वल बिहार बनाएं ताकि बिहारी को काम करने के लिय्रे कहीं बाहर ना जाना पड़े। यह सब एक जनता के तौर पर एक बिहार निवासी की तरफ से आप से सब लोग यही उम्मीद करते हैं। ऐसे आप गाते रहिए, गुनगुनाते रहिए और बिहार का विकास करते रहिए।आशा करता हूं कि आप बिहार के जल्दी सीएम बनें । जय हिंद जय भारत । मो. हसीमुद्दीन ने कमेंट करते हुए लिखा है-माननीय उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव माननीय जी, 12 हजार उर्दू टीईटी उम्मीदवार को कब तक रिजल्ट मिलेगा।? 8 साल हो गये सर । आपकी सरकार रोजगार की बात करती है। पूरे भारत में ऐसा कहीं भी नही हुआ है कि उम्मीदवार को पास कर के फेल कर दिया गया हो, लेकिन बिहार में ऐसा हुआ है कि पास कर के फेल किया गया है। इसका मतलब बिहार बोर्ड फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहा है। वहीं कुमार राजीव रंजन ने लिखा है-सर संविदाकर्मी पर भी कुछ ध्यान दे दीजिए। उम्मीद है आप से। योगेंद्र कुमार का कमेंट है- शानदार शानदार प्रदर्शन सर लेकिन हम सभी शिक्षक अभ्यर्थियों पर भी ध्यान दे दीजिए। एक अन्य ने कमेंट किया कि-बहुत सुन्दर प्रस्तुति मुख्यमंत्री जी। मुख्य मंत्री जी इस लिए मैं कहा क्योंकि आप इसके लायक हैं। बाद में नाच लेना भाई कुछ काम कर लो। बेरोजगारों का सुर भूल गए क्या? मा. उप मुख्यमंत्री जी, आज आप सुर-ताल की बात कैसे करने लगे, जबकि शिक्षक अभ्यर्थियों के चीख पुकार से तो आपको कोई फर्क ही नहीं पड़ता है? महाशय, सारा काम आप कीजिये लेकिन, 4 साल से प्रतीक्षारत शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी चालू कीजिये, हमलोग हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। एक कमेंट यह भी है कि-सही सही बोलिए आपको डांस भी करने का मन कर रहा था ना?
विरासत में जिन्हें सत्ता मिली हो वो क्या जाने बेरोजगार गरीब नौजवानों का दर्द जो गरीबी के कारण माता-पिता का ईलाज नहीं करवा पाते हैं और अगर मर गए तो श्राद्ध कर्म करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। बहुत बढ़िया गाये है सर जी। बस इसी तरह आप एक से एक बेहतरीन गाने गाते रहिए…