{"_id":"5c6bf892bdec2229c12b9581","slug":"tejaswi-yadav-says-chief-minister-nitish-kumar-is-involved-in-shelter-home-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले में नीतीश कुमार शामिल : तेजस्वी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले में नीतीश कुमार शामिल : तेजस्वी यादव
Tue, 19 Feb 2019 07:52 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 19 Feb 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले में सीधे तौर पर शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि टीएसएस की रिपोर्ट आने के दो महीने के बाद भी ब्रजेश ठाकुर को जेल में नहीं भेजा और कोई केस भी दर्ज होने नहीं दिया।
विज्ञापन
दबाव बढ़ने के बाद ब्रजेश ठाकुर को जेल भेजा और वहां भी उसे हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब मामला सामने आया तो उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया। यादव ने कहा कि उन्हें सीबीआई जांच से आखिर क्यों डर था, सरकार मुख्यमंत्री मंजू वर्मा को क्यों बचा रही थी? और बाद में दबाव बढने पर इस्तीफा लिया गया।
विज्ञापन
आप को बता दें कि शनिवार को बिहार के विशेष पॉक्सो कोर्ट ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। और समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद और तत्कालीन डीएम धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन