{"_id":"5821e4a64f1c1bf77eb38bfd","slug":"tejaswi-yadav-said-rss-is-trying-to-impose-their-own-agenda-on-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर भी आरएसएस थोपना चाहता है अपना एजेंडा : तेजस्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों पर भी आरएसएस थोपना चाहता है अपना एजेंडा : तेजस्वी
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Tue, 08 Nov 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्कूलों में बच्चों को योग सिखाने के मामले पर भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि सूर्य नमस्कार के बहाने आरएसएस अपना एजेंडा लागू करने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के साथ-साथ बच्चों पर भी आरएसएस अपना एजेंडा लागू करने के लिए उसे थोपना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही इस बात का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करेंगे।
विज्ञापन
तेजस्वी ने कहा कि बच्चों पर विचारधारा को थोपने के साथ-साथ विषयों में भी उन बातों को शामिल किया जा रहा है। साथ ही एचआरडी की वेबसाइट पर वैसे सुझाव डालने का काम किया जा रहा है, जिसमें ड्रॉप आउट करने वाले बच्चों को जादू टोना सिखाने की बात कही गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोगों को मैंडेट काम करने के लिए मिला था, लेकिन वो अपना समय ऐसी ही चीजों में गंवा रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन की जीत के एक साल पूरा होने पर कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से हमें चुना था, हम उस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल सभी लोग जनता के बीच में जा कर जनता के दुख दर्द को सुन रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश की निश्चय यात्रा में शामिल होने की बात करते तेजस्वी यादव ने कहा कि इस यात्रा के जरिए सरकार ने जो काम किया है उसकी जानकारी जनता से लेगी। सरकार के काम जैसे शराबबंदी और सात निश्चय में जो काम किए जा रहे हैं उसका फीडबैक खुद सीएम नीतीश जनता से लेंगे और समस्याओं को ऑन स्पॉट निपटाने का प्रयास करेंगे। तेजस्वी के मुताबिक इस यात्रा से जनता को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन