{"_id":"6000c9438ebc3e2e750b1f85","slug":"tejashwi-yadav-said-nitish-kumar-is-tired-just-craving-to-stick-to-the-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"थक चुके हैं नीतीश कुमार, बस कुर्सी से चिपके रहने की है लालसा: तेजस्वी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थक चुके हैं नीतीश कुमार, बस कुर्सी से चिपके रहने की है लालसा: तेजस्वी यादव
Fri, 15 Jan 2021 04:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:14 AM IST
विज्ञापन
Nitish kumar and Tejashwi yadav
बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो मैनेजर की हत्या के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर राज्य में सियासी बवाल जारी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश को निशाने पर लिया है। तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार थक चुके हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी ने ट्वीट किया, नीतीश जी पूरी तरह थक हार चुके हैं, शिथिल पड़ चुके हैं। कार्यक्षमता, इच्छाशक्ति ही नहीं संवेदनशीलता भी खत्म हो चुकी है। कुछ खत्म नहीं हुई है तो वह है बस उनकी कुर्सी से चिपके रहने की लालसा। यह जीवन भर उनके साथ रहेगा। चाहे पूरा सूबा ही उनकी सत्तालोलुपता की भेंट क्यों ना चढ़ जाए।
विज्ञापन
नीतीश जी पूर्णत: थक हार चुके है,शिथिल पड़ चुके है। कार्यक्षमता, इच्छाशक्ति ही नहीं संवेदनशीलता भी खत्म हो चुकी है। कुछ खत्म नहीं नहीं हुई है तो वह है बस उनकी- कुर्सी से चिपके रहने की लालसा! यह जीवनपर्यंत उनके साथ रहेगा।चाहे पूरा सूबा ही उनकी सत्तालोलुपता की भेंट क्यों ना चढ़ जाए। pic.twitter.com/2f14e6aiko
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 14, 2021
विज्ञापन
इससे पहले तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपके डोनाल्ड ट्रंप तो हट गए हैं। लेकिन आप चिंता मत करिए। अपनी नाकारा पुलिस को बोलिए हमसे संपर्क कर लें। हम लालटेन लेकर जनता संग जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। फिलहाल इंडिगो मैनेजर की हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।