फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav meet with CM Nitish kumar over caste based Census issues

आग्रह:जातीय आधारित जनगणना पर सीएम नीतीश से मिले तेजस्वी, प्रधानमंत्री मोदी से अभियान शुरू कराने की अपील

Fri, 30 Jul 2021 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 02:44 PM IST
सार

देश में जातीय आधारित जनगणना का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों एक्शन मूड में हैं। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर जातीय आधारित जनगणना कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
Tejashwi Yadav meet with CM Nitish kumar over caste based Census issues
तेजस्वी यादव, नेता, राजद - फोटो : ANI

विस्तार

देश में जातीय आधारित जनगणना का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार में जातीय आधारित जनगणना को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों एक्शन में हैं। विपक्ष ने सत्तापक्ष से मिलकर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री कक्ष में पहुंचे।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से केंद्र से जातीय आधारित जनगणना कराने की मांग उठाने का आग्रह किया। इस दौरान राजद विधायक तेज प्रताप यादव, समेत अन्य विधायक भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर समर्थन करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने फिर से ये प्रस्ताव रखा कि जातीय जनगणना में पिछड़ा और अति पिछड़ों की गिनती होनी चाहिए।  तेजस्वी ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इसे लागू करवाने के लिए प्रधानमंत्री से जल्द से जल्द समय मांगने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय जनगणना पर सीएम ने दिया भरोसा
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने खुद से अपने खर्च पर राज्य में जातीय जनगणना कराई थी। इस पर हम जानकारी जुटा रहे हैं और जो लीगल तरीका होगा उस पर विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा जातीय जनगणना के पक्षधर हैं, दिल्ली से लौटने के बाद 2 तारीख को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस पर विचार करने का आग्रह करेंगे। 

 



नीतीश कुमार का आज से दिल्ली दौरा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चार दिवसीय दिल्ली दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।  दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने उनसे मुलाकात कर जातीय आधारित जनगणना शुरू कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed