फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi yadav kept on saying that we are sons of lalu yadav and istributed notes among women

बिहार: तेजस्वी यादव का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल, आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई?

Fri, 10 Sep 2021 11:33 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 10 Sep 2021 11:33 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज में कुछ महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये के नोट देते एक वीडियो में दिख रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी महिलाओं से कह रहे हैं कि वह लालू यादव के बेटे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। जदयू ने जहां इसपर तंज कसा है, वहीं, राजद ने सफाई दी है। 

विज्ञापन
Tejashwi yadav kept on saying that we are sons of lalu yadav and istributed notes among women
तेजस्वी यादव - फोटो : twitter.com/RJDforIndia

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव इस बार विपक्ष पर निशाना साधने को लेकर नहीं बल्कि नोट बांटने को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिख रहे हैं कि अपने हाथ से महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये दे रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज दौरे पर थे। समर्थकों ने रास्ते भर उनका जमकर स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में कुछ महिलओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट बांटे, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


यह वीडियो राजद ने अपने आधिकारिक पेज पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में रुपए देते समय तेजस्वी कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद के बेटे हैं। वहीं इस वीडियो पर जनता दल यूनाइटेड ने तीखा पलटवार किया है। जदयू प्रवक्ता 'शर्म करो बबुआ' कहकर निशाना साध रहा है। तो राजद का कहना है कि तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे थे।
विज्ञापन


जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी पर कसा तंज
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के पैसे बांटने वाले वीडियो पर तंज कसा। नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा 'पीछे से कोई कहता है कि ये लाल उन्हीं का है। जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी जमीन बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आंचल में सबके डाल आया था। लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया। वोट को नोट क्यों दिखलाया इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज कर लो। शर्म करलो बबुआ'।
विज्ञापन
विज्ञापन






राजद ने दी सफाई
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों की मदद की। इसमें गलत क्या है? बाढ़ पीड़ितों की मदद करना क्या कोई गुनाह है। चितरंजन गगन ने कहा कि जदयू के पास तो कोई विकल्प है नहीं तो उनके नेता सिर्फ बयानबाजी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed