मोदी के सवाल पूछने पर भड़के तेजस्वी, जमकर निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद नेता तेजस्वी यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। बिहार के दोनों बड़े नेताओं के बीच ट्वीटर पर जंग छिड़ गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़े तल्ख अंदाज में सुशील मोदी पर वार करते हुए कहा कि "सुशील मोदी बतायें नीतीश जी ने उनकी पार्टी को 2013 में लात मार बाहर क्यों किया था? फिर मैं जवाब दूंगा। हम जमीर बेच आपकी तरह नीतीश वंदना नहीं करते। आपकी तरह हारे हुए व बेईज्जत होकर चोर दरवाज़े की राजनीति नहीं करते।"
सुशील मोदी बतायें नीतीश जी ने उनकी पार्टी को 2013 में लात मार बाहर क्यों किया था? फिर मैं जवाब दूँगा। हम ज़मीर बेच आपकी तरह नीतीश वंदना नहीं करते। आपकी तरह हारे हुए व बेईज्जत होकर चोर दरवाज़े की राजनीति नहीं करते।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 10, 2017विज्ञापन
आप तो 750 करोड़ की ज़मीन बता रहे थे पर आपकी तोता छाप एजेन्सी कह रही है वह 45 करोड़ की है। एजेन्सी ने आपकी झूठ के मुँह पर करारा तमाचा जड़ा है। पर आप ठहरे पूर्वी भारत के सबसे बड़े झूठ के ठेकेदार।इसलिए आप शर्म से परे सोचते है। https://t.co/O4qt9Vc9Wb
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 9, 2017
आप जज है क्या?इतने ही ज्ञानवान है तो बताओ आपके भाई और उनके काले धंधे करने वाले गिरोह को सज़ा कब मिलेगी? https://t.co/VxpFooxax5
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 9, 2017
जिन कागजों को सबूत बता-बता @SushilModi किलकारी मार-मार और कूद-कूदकर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करते थे अब उन सबूतों को अपनी CBI/ED को क्यों नहीं देते? ताकि ये तोता एजेन्सी मुझ गुनाहगार पर 5 महीने बाद भी सबूत नहीं होने के बावजूद जल्दी से चार्जशीट कर सकें।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 9, 2017
चोर दरवाज़े से उपमुख्यमंत्री बने @SushilModi प्रमाण के साथ जिसे 700 करोड़ की सम्पति बता सनसनी फैला रहे थे उसे इनकी “जेबी सरकारी एजेन्सी” ने मात्र 45 करोड़ का बताया।क़ानूनन कुछ गलत नहीं! अब ये अफ़वाह मियाँ अपने सफ़ेद झूठ पर काले कपड़े से मुँह छुपाए क्यों घुम रहे है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 9, 2017
असल में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के उस ट्वीट से भड़के हुए थे जिसमें सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि "तेजस्वी यादव बेनामी सम्पत्ति के बारे में न जांच एजेंसियों को जवाब दे पाये, न मुख्यमंत्री के साथ एकांत वार्ता में तथ्यपरक और बिंदुवार उत्तर दे पाये थे। 27 अगस्त की रैली में जनता को जवाब देने की बात भी सही साबित नहीं हुई। अब वे चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं, पर जवाब..."।
तेजस्वी यादव बेनामी सम्पत्ति के बारे में न जांच एजेंसियों को जवाब दे पाये, न मुख्यमंत्री के साथ एकांत वार्ता में तथ्यपरक और बिंदुवार उत्तर दे पाये थे। 27 अगस्त की रैली में जनता को जवाब देने की बात भी सही साबित नहीं हुई। अब वे चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं, पर जवाब... pic.twitter.com/oTYDEYbAQC
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 9, 2017
लालू प्रसाद जब तक सारी बेनामी सम्पत्ति जांच एजेंसियों के सामने सरेंडर करते हुए अपने घोटालों का प्रायश्चित कर जनता से माफी नहीं मांगते, तब तक केवल मांसाहार छोड़ने से उनके संकट दूर होने वाले नहीं हैं। मांसाहार और भ्रष्टाचार जैसी गलत आदतें जल्दी नहीं छूटतीं। pic.twitter.com/lNUlOwbtg1
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 9, 2017
जब एफआईआर दर्ज है तो चार्जशीट भी दाखिल होगा
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 9, 2017
और सजा भी मिलेगी pic.twitter.com/TKlwEEc6Ix
असल में इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से ट्वीटर वार चला आ रहा है। बिहार में सत्ता से हटने के बाद तेजस्वी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। ट्वीटर पर काफी सक्रिय रहने वाले तेजस्वी नीतीश और मोदी पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
खासकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोनों नेता एक दूसरे को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पिछले 48 घंटे में तेजस्वी एक के बाद एक सुशील मोदी पर कई ट्वीट कर निशाना साध चुके हैं।