फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejapratap wife Aishwarya leaves crying from Rabri Devi residence

राबड़ी देवी के आवास से रोती हुई निकलीं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या

Fri, 13 Sep 2019 09:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 13 Sep 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Tejapratap wife Aishwarya leaves crying from Rabri Devi residence
ऐश्वर्या राय - फोटो : Twitter

राजद प्रमुख लालू यादव की बहू ऐश्वर्या शुक्रवार दोपहर राबड़ी देवी के आवास से रोती हुई निकलीं। तेज गति से चलते हुए ऐश्वर्या आंसू पोंछते हुए बाहर आईं और पिता की कार में बैठ कर चली गईं। जिस तरह ऐश्वर्या आवास से बाहर आईं इससे लगता है कि रिश्ते में खटास और बढ़ गई है। 

विज्ञापन


भले ही तेजप्रताप की तलाक याचिका अदालत के समक्ष लंबित है लेकिन उनकी पत्नी को अपने ससुराल वालों के घर पर बहुत वक्त बिताते देखा गया है जो उनके पिता राजद विधायक चंद्रिका राय के घर से कुछ ही दूरी पर है।
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार दोपहर को राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचने के एक घंटे बाद उन्होंने अपनी कार को वापस बुला लिया। कुछ मिनट बाद ऐश्वर्या को तेज कदमों से घर से बाहर निकलते हुए और दुपट्टे से आंसू पोंछते हुए वहां से जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी समाचार चैनलों ने उन्हें हाथ में कई बैग लेकर कार की तरफ जाते और उसमें बैठ कर वहां से जाते हुए दिखाया। दोनों ही परिवार के करीबी लोगों ने घटना पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह निजी मामला है।

तेजप्रताप यादव ने शादी के छह महीने बाद ही पिछले साल मई में तलाक की अर्जी दायर की थी। यादव के इस फैसले पर उनके परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई थी जो ऐश्वर्या के साथ खड़े थे। 

ऐश्वर्या ने दिल्ली से मैनेजमेंट में स्नातक किया है और उनके दादा दिवंगत दरोगा प्रसाद राय 1970 के दशक में बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

चारा घोटाला मामलों में रांची में जेल की सजा काट रहे लालू द्वारा अपने बेटे को तलाक की अर्जी वापस लेने के लिए रजामंद करने के कई प्रयासों का भी कोई नतीजा नहीं निकला।

बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या तेजप्रताप के द्वारा तलाक की अर्जी देने के बाद भी पिछले काफी समय से राबड़ी आवास में ही रह रही थीं। जबकि तेजप्रताप इसी वजह से अपनी मां के घर में नहीं रहते हैं।
 

तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। सिर्फ पांच महीने बाद ही शादी टूट के कगार पर पहुंच गई थी। तेजप्रताप ने कोर्ट में ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी दी थी। फिलहाल, मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed