{"_id":"6163b7b08ebc3e0ec11fb8d0","slug":"tej-pratap-yadav-will-show-shakti-pradarshan-on-jai-prakash-narayan-jayanti-also-invited-tejashwi-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Family Conflict : तेजप्रताप का शक्ति प्रदर्शन, मां राबड़ी का आशीर्वाद लिए बिना निकले यात्रा पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Family Conflict : तेजप्रताप का शक्ति प्रदर्शन, मां राबड़ी का आशीर्वाद लिए बिना निकले यात्रा पर
Mon, 11 Oct 2021 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:10 PM IST
सार
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 119 वीं जयंती के मौके पर तेज प्रताप यादव जनशक्ति यात्रा निकाल रहे हैं। तेज प्रताप कि यह जनशक्ति यात्रा पटना के गांधी मैदान से शुरू होकर जेपी आवास तक जाएगी। जनशक्ति यात्रा में छात्र जनशक्ति परिषद के सभी सदस्य शामिल हैं
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव राष्ट्रीय जनता दल से खासे नाराज चल रहे हैं। पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर वह अपने भाई तेजस्वी यादव से आर पार करने के मूड में हैं। इस बार तेज प्रताप इतने गुस्से में हैं कि विवाद सुलझाने में वह अपनी मां राबड़ी देवी का भी साथ नहीं चाहते। बिना मां का आशीर्वाद लिए तेज प्रताप यादव ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर पदयात्रा निकाल दी, जबकि इससे पहले तेज प्रताप ने कहा था कि वह अपनी मां से आशीर्वाद लेकर पदयात्रा की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली से पटना लौटीं राबड़ी देवी उनके आवास पर पहुंची थीं, लेकिन तेजप्रताप की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उम्मीद जताई जा रही थी जेपी की जयंती पर पदयात्रा निकालने से पहले घर जाकर राबड़ी देवी से आशीर्वाद लेंगे, लेकिन तेजप्रताप का काफिला राबड़ी देवी के घर के सामने से गुजरा लेकिन वह मां का आशीर्वाद लेने नहीं गए। तेजप्रताप यादव छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से गांधी मैदान स्थित जेपी की मूर्ति पर सोमवार को माल्यार्पण किया और फिर जय प्रकाश नारायण के कदम कुआं स्थित घर तक नंगे पांव पद यात्रा की।
विज्ञापन
जयप्रकाश नारायण की आज 119वीं जयंती
तेजप्रताप यादव ने एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर खुद ही इस संबंध में जानकारी दी। इस दौरान तेज प्रताप ने अधिक से अधिक छात्रों को इस पदयात्रा से जुड़ने की अपील की। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज 119वीं जयंती मनाई जा रही है। जेपी को 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इंदिरा गांधी को सत्ता से हटाने के लिए उन्होंने 'सम्पूर्ण क्रांति' आंदोलन चलाया था।
विज्ञापन
जेपी ने संपूर्ण क्रांति का दिया था नारा
जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया, उस समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। जेपी ने इंदिरा गांधी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। 1975 में निचली अदालत में इंदिरा गांधी पर चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप साबित हो गया। जयप्रकाश ने उनके इस्तीफे की मांग कर दी। जेपी का कहना था इंदिरा सरकार को गिरना ही होगा। आनन-फानन में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी का एलान कर दिया। उन दिनों राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था- 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है'।
राजद के लिए तेज प्रताप ने खड़ी मुश्किलें
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने छात्र जनशक्ति परिषद के नाम से एक नया संगठन बनाया है। हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने संगठन डीएसएस (DSS) और एक अन्य संगठन का छात्र जनशक्ति परिषद में विलय किया है। दूसरी तरफ छात्र जनशक्ति परिषद के सदस्य संजय कुमार ने तारापुर उपचुनाव में नामांकन दाखिल कर राजद के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तारापुर से नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले संजय कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने तेज प्रताप यादव से इजाजत लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजद ने भी को उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी ने दो प्रत्याशी को टिकट दिया है। ऐसे में अब तेजप्रताप ने प्रत्याशी खड़ा कर मुश्किलें पैदा कर दी है।
स्टार प्रचारक की सूची पर तेज प्रताप की टिप्पणी
जय प्रकाश नारायण की जयंती पर छात्र जनशक्ति परिषद की ओर होने वाली पदयात्रा को लेकर तेजप्रताप यादव ने आगे कहा कि वो मीडिया के माध्यम से अपने अर्जुन (तेजस्वी यादव) को भी पदयात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। तेजप्रताप ने कहा कि वो इस पदयात्रा में आएं, उनका इंतजार किया जाएगा। तेजप्रताप ने कहा कि पदयात्रा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत जितने भी जुड़े लोग हैं वो सारे मौजूद होंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने के सवाल पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, हां इतना जरूर है कि इसमें मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती का नाम जरूर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारक बस कागजी प्रक्रिया है