{"_id":"61c44c1dd08d6e45a0150916","slug":"tej-pratap-yadav-offer-jitan-ram-manjhi-to-form-government-with-tejashwi-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: तेजप्रताप ने जीतन राम मांझी को तेजस्वी के साथ आने का दिया ऑफर, बोले- भाजपा-जदयू में सब ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: तेजप्रताप ने जीतन राम मांझी को तेजस्वी के साथ आने का दिया ऑफर, बोले- भाजपा-जदयू में सब ठीक नहीं
Thu, 23 Dec 2021 03:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:44 PM IST
सार
पटना में तेजप्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि मांझी से उनकी बातचीत होती रहती है। मैं उन्हें सलाह देना चाहता हूं कि वह वरिष्ठ नेता हैं, राजनीति को अच्छी तरह से जानते और समझते हैं। उनकी भलाई इसी में है कि वे हमारी तरफ आए और मिलकर सरकार बनाए।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव, नेता आरजेडी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजद नेता तेज प्रताप यादव ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को तेजस्वी यादव के साथ सरकार बनाने का ऑफर दिया है। लालू प्रसाद यादव के लालू यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने मांझी को एनडीए छोड़कर तेजस्वी यादव का समर्थन करने करने की अपील की है। तेजप्रताप यादव ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को सलाह दी कि जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों दलों के बीच पहले वाली बात नहीं रह गई है। डबल इंजन धीरे धीरे खत्म होने वाला है। इससे बेहतर होगा कि आप उसे छोड़कर तेजस्वी का साथ दीजिए।
विज्ञापन
पटना में तेजप्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि मांझी से उनकी बातचीत होती रहती है। मैं उन्हें सलाह देना चाहता हूं कि वह वरिष्ठ नेता हैं, राजनीति को अच्छी तरह से जानते और समझते हैं। उनकी भलाई इसी में है कि वे हमारी तरफ आए और मिलकर सरकार बनाए।
विज्ञापन
नीतीश की सुधार यात्रा पर भड़के तेज
लालू यादव के बड़े बेटे ने मुख्यमंत्री नीतीश की समाज सुधार यात्रा पर भी सवाल उठाया । उन्होंने कहा है कि ऐसी यात्राओं का कोई फायदा नहीं है। बिहार में शराब बिक्र रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानेदार शराब बिकवा रहे हैं। अधिकारी लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। इस यात्रा से गरीब जनता का नुकसान हो रहा है। राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है।
विज्ञापन