नए साल में पहली बार मिले लालू के दोनों लाल, तेजप्रताप ने कहा- 'देखकर जलेंगे दुश्मन'
- दोनों नेताओं में पिता लालू की मर्जी के अनुसार काम करने को लेकर बनी सहमति।
- तेजप्रताप ने तेजस्वी से अपनी मुलाकात को कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात बताया।
- तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालू के परिवार में मतभेद की खबरों को धता बताते हुए पांच जनवरी देर शाम लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने मुलाकात की। नए साल में दोनों भाइयों की यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले नए साल के मौके पर तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे मगर तेजस्वी के दिल्ली में होने की वजह से दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई थी।
मसौढ़ी से सीधे तेजस्वी के आवास पहुंचे तेजप्रताप
तेजप्रताप मसौढ़ी से सीधे अपने भाई तेजस्वी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि यह कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात है। इस मुलकात से बिहार सहित देशभर में फैले हमारे परिवार के दुश्मन धराशायी हो जाएंगे। दोनों के बीच पार्टी के संगठन को बढ़ाने को लेकर बात हुई। इसके अलावा पिता लालू के अनुसार काम करने को लेकर भी सहमति बनी। मुलाकात की तस्वीरें भी तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा कि तैयारी पूरी है, जीत जरुरी है।
आज अपने अर्जुन से मिलकर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार किया एवं बिहार के कुरुक्षेत्र में विजयी होने का आशीर्वाद दिया।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 5, 2019
तैयारी पूरी है जीत जरूरी है। pic.twitter.com/t2gKjmE9yq
राजनीतिक गलियारों में दोनों भाइयों के बीच अनबन की खबरें अक्सर आती रहती हैं। सबकुछ ठीक नहीं होने के कयास लगाए जाते है। गुरुवार को ही तेजप्रताप और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र के बीच पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार के मुद्दे पर बयानों के खेल चला था। तेजप्रताप ने जहां भाई वीरेंद्र को हैसियत में रहने की बात कहते हुए बहन मीसा भारती के पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने की बात कही थी। बाद में राबड़ी के दखल के बाद तेजप्रताप ने कहा था कि उम्मीदवारों का फैसला पार्टी सुप्रीमो लालू यादव करेंगे।