फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Pratap Yadav is feeling homesick after eating hotel food from almost one month

घर की आई याद तो दोस्त के घर पहुंचे तेजप्रताप, खाया लिट्टी-चोखा

Mon, 03 Dec 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 03 Dec 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav is feeling homesick after eating hotel food from almost one month
तेज प्रताप यादव - फोटो : Facebook

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पटना में होने के बावजूद अपने घर नहीं जा रहे हैं। परिवारवालों से नाराज चल रहे तेप्रताप कभी होटल में तो कभी अपने दोस्तों के घर रह रहे हैं। वहीं होटल का खाना खाकर जब वह ऊब गए तो उन्हें घर के खाने की याद आई। जिसके बाद वह रविवार देर शाम को अपने दोस्त अभिनंदन यादव के घर चले गए और वहां लिट्टी चोखा खाया।

विज्ञापन


लालू और राबड़ी देवी अपने बेटे की जिद से परेशान हैं। रिपोर्ट के अनुसार वह लगातार एक महीने से घर के बाहर का खाना खा रहे हैं और इधर-उधर की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनकी आर्थिक मदद करने वाले शख्स की पहचान की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं तक यह बातचीत का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


राजद सूत्रों के अनुसार लालू खुद तेजप्रताप की मदद करने वालों की पहचान करने और उसे शरण देने वालों के बारे में पता कर रहे हैं। पार्टी का नेतृत्व भी इन मददगारों को परिवार और पार्टी के लिए खतरा मान रहा है। वहीं तेजप्रताप पत्नी को तलाक देने की अपनी जिद छोड़ना नहीं चाहते हैं। इसी मसले पर 29 नवंबर को वह पारिवारिक अदालत में दाखिल की गई तलाक याचिका पर सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे थे लेकिन घर नहीं लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक के मसले पर तेजप्रताप का कहना है कि वह अपना फैसला बदल नहीं सकते हैं। वह अपने फैसले पर पूरी तरह से अडिग हैं। लेकिन परिवार के लोग चाहते हैं कि दोनों का तलाक न हो। इसलिए वह उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। जब उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की थी तभी से उनपर इसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शायद यही वजह है कि वह अपने घर जाने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed