{"_id":"6348499834e2233d146b355d","slug":"tej-pratap-yadav-claims-he-gets-shirdi-sai-baba-bhabhoot-in-his-table-next-morning-as-he-remembered-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुआ चमत्कारः तेजप्रताप बोले- साईं बाबा का सीरियल देखकर भभूत मांगी, सुबह टेबल पर पड़ी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुआ चमत्कारः तेजप्रताप बोले- साईं बाबा का सीरियल देखकर भभूत मांगी, सुबह टेबल पर पड़ी मिली
Thu, 13 Oct 2022 10:53 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:53 PM IST
सार
तेजप्रताप यादव ने भभूत के दो पैकेट को दिखाते हुए कहा कि यह चमत्कार है। शिरडी बाबा, भगवान कृष्ण और महादेव की कृपा है। उनके परिवार को आशीर्वाद स्वरूप यह मिला है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने साथ हुए एक चमत्कार का दावा किया है। उनका कहना है कि कल उन्होंने साईं बाबा सीरियल देखकर बाबा से भभूत मांगी थी और अगली सुबह वो भभूत उनके ऑफिस की टेबल पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैंने शिरडी वाले साईं बाबा को याद करते हुए सोचा कि काश मुझे आशीर्वाद स्वरूप उनकी भभूत मिल जाए। दूसरे दिन सुबह जब मैं अपने आवास के कार्यालय पहुंचा तो देखा कि टेबल शिरडी से आई साईं बाबा की भभूत का पैकेट रखा हुआ था। ये देखकर मैं हैरान हो गया।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव ने भभूत के दो पैकेट को दिखाते हुए कहा कि यह चमत्कार है। शिरडी बाबा, भगवान कृष्ण और महादेव की कृपा है। उनके परिवार को आशीर्वाद स्वरूप यह मिला है। उनके पिता लालू प्रसाद और उनकी मां राबड़ी देवी भी शिरडी जा चुके हैं। तेजप्रताप यादव ने बताया कि वे और पिता लालू प्रसाद शिरडी साईं ट्रस्ट के सदस्य हैं।
विज्ञापन
साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी जाएंगे तेज
तेजप्रताप यादव साईं बाबा के साथ ही कृष्ण और शिव के बड़े भक्त हैं। कृष्ण की पावन धरती वृंदावन तो वे अक्सर जाते रहते हैं। अपने आवास में भी इन देवताओं को स्थापित कर पूजा करते हैं। तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे जल्द ही फिर से शिरडी वाले साईं बाबा के दर्शन करने जाएंगे।