{"_id":"6160816e8ebc3e61e84ddbfa","slug":"tej-pratap-slammed-rjd-over-star-pracharak-list-for-upcoming-bypoll-saying-women-of-state-will-never-forgive","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद स्टार प्रचारक विवाद: मीसा-राबड़ी को शामिल न करने पर भड़के तेज प्रताप, कहा- बिहार की महिलाएं माफ नहीं करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद स्टार प्रचारक विवाद: मीसा-राबड़ी को शामिल न करने पर भड़के तेज प्रताप, कहा- बिहार की महिलाएं माफ नहीं करेंगी
Fri, 08 Oct 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:05 PM IST
सार
राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की 20 नेताओं की सूची में तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जगह नहीं दी है। इसे लेकर तेज प्रताप ने पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की स्टार प्रचारक की सूची पर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जारी हुई इस सूची में पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती का नाम नहीं था। शुक्रवार को तेज प्रताप ने इसे लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि मुझे शामिल करते न करते लेकिन मीसा भारती को शामिल करना चाहिए। बिहार की महिलाएं इसके लिए माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन
ये उपचुनाव 30 अक्तूबर हो कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों के लिए होने हैं। कांग्रेस की ओर से प्रचार करने की अटकलों के बीच तेज प्रताप ने एक ट्वीट कर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया। काव्यात्मक शुरुआत के साथ किए गए इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ऐ अंधेरे देखले मुंह तेरा काला हो गया, मां ने आंखें खोल दीं घर में उजाला हो गया। मेरा नाम रहता न रहता, मां और दीदी का नाम रहना चाहिए था। इस गलती के लिए बिहार की महिलाएं माफ नहीं करेंगी। दशहरा में हम मां की ही आराधना करते हैं न जी...।'
विज्ञापन
राजद ने अपने इस फैसले के पीछे दिया है यह तर्क
इस फैसले लेकर पार्टी ने ये तर्क दिया है कि ये उप चुनाव कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर होने हैं और इन क्षेत्रों की सामाजिक स्थिति को देखते हुए ही यह सूची तैयार की गई है। राजद का कहना है कि स्टार प्रचारकों की इस सूची में ऐसे नेताओं को प्रमुख रूप से जगह दी गई है जो इन चुनावी इलाकों में मतदाताओं को प्रभावित व अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
20 स्टार प्रचारकों की सूची में इन नेताओं के हैं नाम
स्टार प्रचारकों की सूची में लालू प्रसाद यादव, प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जयप्रकाश नारायण यादव, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, भोला यादव, वृषिण पटेल, ललित यादव, मनोज कुमार झा, तनवीर हसन, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम, अनिल सहनी, लवली आनंद चंद्रहास चौपाल, भरत बिंद, रामवृक्ष सदा, अनिल साधु व भरत मंडल शामिल हैं।