{"_id":"617a78aaff2539586a200fc5","slug":"tej-pratap-posted-a-video-on-koo-app-with-his-father-lalu-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav News: तेज प्रताप ने पिता संग की जेपी आंदोलन पर चर्चा, बोले- आजादी मिलती नहीं, छीनी जाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav News: तेज प्रताप ने पिता संग की जेपी आंदोलन पर चर्चा, बोले- आजादी मिलती नहीं, छीनी जाती है
Thu, 28 Oct 2021 04:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 28 Oct 2021 04:05 PM IST
सार
तेज प्रताप यादव ने कू एप पर अपने पिता लालू यादव के साथ एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि पिता के संघर्ष के दिनों और जेपी आंदोलन पर चर्चा की।
विज्ञापन
तेज प्रताप और लालू यादव
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए इस समय चिंता का सबब बने तेज प्रताप यादव ने बीते मंगलवार को कू एप पर अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें लालू यादव और तेज प्रताप को मोबाइल पर कुछ वीडियो देखते हुए देखा जा सकता है। तेज प्रताप ने बीते दिनों कुछ नेताओं पर पिता से न मिलने देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
तेज प्रताप ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, 'आज पिताजी के साथ उनके संघर्षों के दिनों और जेपी आंदोलन पर चर्चा हुई। पिताजी ने बताया कि किस तरह उन्होंने किसानों और छात्रों की आवाज बुलंद करने का काम किया था। पिताजी ने बताया कि यहां आजादी मिलती नहीं छीनी जाती है, चाहे अंग्रेजों से हो, पूंजीपतियों से हो या फिर देश ही जुल्मी सरकार से हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन