फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Pratap demands Lalu's release from jail

तेज प्रताप यादव की मांग: लालू यादव को जेल से किया जाए रिहा, चारा घोटाले के आरोपी घूम रहे हैं आजाद

Wed, 23 Mar 2022 05:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Wed, 23 Mar 2022 05:31 PM IST
सार

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैंने देखा है कि मेरे पिता को बार-बार जेल में डाल दिया गया, उन्हें ऐसे मामले में फंसाया गया जिसे उन्होंने सुलझाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Tej Pratap demands Lalu's release from jail
tej pratap yadav - फोटो : ani

विस्तार

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बुधवार को मांग की कि उनके पिता को तुरंत जेल से रिहा किया जाए। लालू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तेज प्रताप यादव विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक दिन पहले ही लालू प्रसाद को रांची से एक एयर एम्बुलेंस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया था। लालू चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। 

विज्ञापन


तेज प्रताप बोले- मेरे पिता को बार-बार जेल में डाला गया
झारखंड की राजधानी के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में लालू का इलाज चल रहा था जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैंने देखा है कि मेरे पिता को बार-बार जेल में डाल दिया गया, उन्हें ऐसे मामले में फंसाया गया जिसे उन्होंने सुलझाने की कोशिश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अविभाजित बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 1,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार सरकारी अधिकारी आजाद घूम रहे हैं जबकि उनके पिता को बुढ़ापे और रोगी होने के बावजूद पीड़ित किया जा रहा है।  
विज्ञापन


लालू प्रसाद के कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि वह (नीतीश) एक हत्या के मामले में आरोपी हैं और उन्हें आजीवन कारावास का सामना करना पड़ता। चुनावी हिंसा की एक घटना से संबंधित हत्या का मामला 1990 के दशक में दर्ज किया गया था, जब नीतीश कुमार अब समाप्त हो चुके निर्वाचन क्षेत्र बाढ़ से सांसद थे। हालांकि, नीतीश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही तीन साल पहले पटना हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed