फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teacher molested a class X girl student in Bettiah, headmaster thrashed angry girl students for uproar

Bihar: शिक्षक ने दसवीं की छात्रा से की छेड़छाड़; नाराज छात्राओं के हंगामा करने पर प्रधानाध्यापक ने पीटा

Sat, 12 Aug 2023 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Aug 2023 06:36 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज के एक स्कूल से एक शिक्षक द्वारा दसवीं की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। खबर मिलने पर सैकड़ों छात्राओं ने स्कूल में हंगामा कर दिया। इससे नाराज होकर प्रधानाध्यापक और कई शिक्षकों ने मिलकर हंगामा कर रही छात्राओं को पीट दिया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Teacher molested a class X girl student in Bettiah, headmaster thrashed angry girl students for uproar
स्कूल में हंगामा स्वरूप विरोध जताती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में शनिवार को एक शिक्षक पर दसवीं की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मामला नरकटियागंज के मतिसरा कुंवर बालिका उच्च विद्यालय का है। जहां साहिल कौशल नामक अतिथि शिक्षक ने दसवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। साथ ही छेड़छाड़ की बात किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी भी है। इसे लेकर विद्यालय परिसर में छात्राओं और परिजनों ने घंटों तक हंगामा किया।

विज्ञापन


मामले में पीड़िता ने शिकारपुर पुलिस को आवेदन देकर बताया कि मैं मतिसरा कुंवर बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा हूं। अतिथि शिक्षक साहिल कौशल ने मुझे अपने पास बुलाया और कहा कि तुम मेरे पास आओ। तुम्हारे स्कॉलरशिप के फॉर्म में सुधार करना है। तुम्हारे स्कॉलरशिप के फॉर्म में गलती है। मैं तुम्हें प्रधानाध्यापक अशोक पांडे के कहने पर बुला रहा हूं। जब मैं साहिल कौशल के पास गई तो उन्होंने मेरे पूरे कागजात का कार्य कर दिया। उसके बाद मैं घर जाने लगी तो वह जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ कर गलत नीयत से मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझे खींचकर लाइब्रेरी की बाहर वाली दीवार में लड़ा दिया, जिससे मेरी दाहिने हाथ पर चोट भी लगी है।
विज्ञापन




पीड़िता ने आवेदन में आगे बताया कि विरोध करते हुए मैंने वहां से भागना चाहा तो फिर मुझे पकड़ लिया। फिर मेरे चीखने चिल्लाने पर कहने लगे कि अगर तुम यह बात किसी को बताओगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। अगर यह बात तुम किसी से कहोगी तो तुम्हारी बदनामी होगी। उसके बाद वे अपनी जेब से पैसे निकाल कर मुझे देने लगे कि यह पैसे ले लो, तुम किसी को मत बताना। मैं उनके द्वारा पकड़े हुए हाथ को दांत से काटकर किसी तरह छुड़ाकर भागी और पैसा फेंक दिया। साहिल कौशल और स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडे की मिलीभगत से स्कूल की कई छात्राओं के साथ कई बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने अपनी सहेली को फोन कर बताया कि मेरे शिक्षक के द्वारा मेरी जिंदगी को बर्बाद कर छेड़छाड़ की गई है। मैं अब इस दुनिया में जीने के काबिल नहीं हूं। इस दरिंदगी की जानकारी मिलने पर स्कूल परिसर में सैकड़ों की संख्या में छात्राएं गोलबंद होकर पहुंचीं। फिर जमकर बवाल काटा और प्रधानाध्यापक व अतिथि शिक्षक के ऊपर कार्रवाई की मांग करने लगीं।

छात्राओं द्वारा विरोध करने पर नाराज होकर प्रधानाध्यापक अशोक पांडे, शिक्षक प्रमोद गुप्ता, राजन चौरसिया और अमरेश कुमार सहित सभी शिक्षक उनके साथ मारपीट करने लगे। तब सभी छात्राएं अपनी जान बचाने के लिए स्कूल के गेट का ताला तोड़कर वहां से भागी और थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया।


थानाध्यक्ष रामअशरे यादव ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले के दोषियों को किसी की सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्हें हर हाल में पुलिस या कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed