फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   swabhiman rally: lalu and nitish give it all for

स्वाभिमान रैली: लालू और नीतीश मिलकर दिखाएंगे दम

Sat, 29 Aug 2015 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sat, 29 Aug 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
swabhiman rally: lalu and nitish give it all for

महागठबंधन की ओर से पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित स्वाभिमान रैली की तैयारी अंतिम चरण में है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व जदयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह करो या मरो की स्थिति है।

विज्ञापन


इस रैली को लेकर तीनों दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। शनिवार को एक ओर जहां रैली में लोगों का आना शुरू हो गया है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रैली में शामिल होने की पुष्टि भी कर दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव रैली में मौजूद नहीं रहेंगे। रैली से ठीक एक दिन पहले जदयू व राजद के आधा दर्जन नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। (फोटो-रैली की तैयारी में नीतीश कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां जोरों-शोरों पर

swabhiman rally: lalu and nitish give it all for

भाजपा इसे अपनी उपलब्धि व महागठबंधन के लिए झटका मान रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस रैली के जरिये महागठबंधन अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए कौन सा दांव खेलता है।

स्वाभिमान रैली की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के मुताबिक यह रैली सभी पिछली रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। वहीं, जनता परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव के शामिल न होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस जारी है।

मुलायम के पटना नहीं आने के पीछे उनका भाजपा के प्रति नरम रुख और गठबंधन में सम्मानजनक सीटें नहीं मिलना बताया जा रहा है। वैसे लालू ने स्पष्ट किया है कि न तो कोई नाराजगी है और न ही मुलायम ने गठबंधन में कोई सीट मांगी है।

राजद-जदयू के तीन विधायक अब भाजपा के

swabhiman rally: lalu and nitish give it all for

लालू ने दावा किया कि महागठबंधन में खाली बची तीन सीटों के अलावा अपने कोटे की दो सीटें मिलाकर कुल पांच सीटें समाजवादी पार्टी को दी जा रही हैं।

रैली को लालू ने लोकतंत्र का आर-पार का चुनाव बताया है। रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राजद-जदयू के तीन विधायकों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें विधायक बृजकिशोर सिंह, डॉ. सुनील कुमार और रेणु कुशवाहा शामिल हैं।

विधायक बृजकिशोर सिंह राजद से वरूराज सीट जीते थे, जबकि रेणु कुशवाहा नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed