फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sushil modi targets lalu yadav for corona vaccination tejashwi-yadav replies bjp jdu

दांव-पेच: सुशील मोदी ने लालू पर कसा तंज, कहा- जमानत पर बाहर हो तो टीका ही लगवा लो

Thu, 01 Jul 2021 04:13 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Thu, 01 Jul 2021 04:13 PM IST
सार

अब पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को कोरोना का टीका नहीं लगवाने को लेकर घेरने की कोशिश की। बता दें कि लालू के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने 30 जून को पटना के जयाप्रभा मेदांता अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का टीका लगवाया था।

विज्ञापन
sushil modi targets lalu yadav for corona vaccination tejashwi-yadav replies bjp jdu
सुशील मोदी और लालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। कभी राजद नेता तेजस्वी यादव राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर तंज कसते हैं तो कभी भाजपा नेता लालू परिवार को निशाने पर ले लेते हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को कोरोना का टीका नहीं लगवाने को लेकर घेरने की कोशिश की। बता दें कि लालू के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने 30 जून को पटना के जयाप्रभा मेदांता अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का टीका लगवाया था। 

विज्ञापन

लगातार निशाने पर लालू का परिवार

गौरतलब है कि भाजपा और जदयू के नेता टीका न लगवाने को लेकर लगातार लालू परिवार को घेर रहे हैं। इस कड़ी में अब भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम जुड़ गया है। वह लगातार लालू और राबड़ी देवी पर हमलावर हैं और टीका नहीं लगवाने को लेकर आरोप लगा रहे हैं। सुशील मोदी को कहना है कि उनका ऐसा करने से लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील मोदी ने लालू पर कसा यह तंज

बता दें कि सुशील मोदी ने लालू पर करारा तंज कसा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जमानत मिलने का सबसे अच्छा उपयोग यही होगा कि लालू प्रसाद पटना में राबड़ी देवी के साथ कोरोना का टीका लें। इससे गरीबों और ग्रामीणों के बीच एक वैक्सीन को लेकर संशय दूर होगा और टीकाकरण की गति बढ़ेगी।' वहीं, जदयू ने भी लालू परिवार पर हमला बोला। पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि लालू परिवार को टीका लगवाना चाहिए था। लोगों को संदेश देना चाहिए था, लेकिन उनकी सोच कितनी नकारात्मक है। यह साफ पता चलता है।

विज्ञापन

तेज प्रताप और तेजस्वी ने लगवाया टीका

गौरतलब है कि तेजस्वी और उनके भाई तेजप्रताप ने 30 जून को पटना के मेदांता अस्पताल में स्पूतनिक वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। टीका लगवाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग मेरे वैक्सीन न लेने पर सवाल उठा रहे थे, जिनको बोलना है, वे तो बोलते रहेंगे। मैंने यह तो नहीं कहा था कि वैक्सीन नहीं लूंगा। मैंने कहा था कि समय आने पर टीका लगवाऊंगा। हम तो लगातार लोगों से वैक्सीन लेने की अपील कर रहे हैं। हमारे नेताओं ने भी वैक्सीन ली है। 

तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस रफ्तार से टीकाकरण होना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। दरअसल, राज्य में वैक्सीन ही नहीं है। जदयू वाले किसी काम के नहीं हैं। यह बड़ी अजीब बात है कि सरकार में बैठे लोग ही आरोप लगा रहे हैं। वह हमारे वैक्सीन लगवाने और नहीं लगवाने पर चर्चा कर रहे हैं। उन्हें तो यह बताना चाहिए कि बिहार के लोगों को कब तक पूरी तरह से वैक्सीनेट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed