{"_id":"6337ffb00c78a657d3577bb1","slug":"sushil-modi-says-new-congress-president-will-be-gandhi-family-puppet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील मोदी बोले : गांधी परिवार की कठपुतली होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, निर्णय कौन लेगा ये सबको पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील मोदी बोले : गांधी परिवार की कठपुतली होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, निर्णय कौन लेगा ये सबको पता
Sat, 01 Oct 2022 02:33 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनाई, पटना
एएनाई, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:33 PM IST
सार
सुशील मोदी ने कहा कि जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा वह गांधी परिवार की कठपुतली ही होगा। रिमोट तो राहुल और सोनिया गांधी के पास ही रहेगा।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के उम्मीदवार बनने के बाद से सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कई नेता जहां इस चुनाव को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने भी गांधी परिवार को अड़े हाथों लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा वह गांधी परिवार की कठपुतली ही होगा। रिमोट तो राहुल और सोनिया गांधी के पास ही रहेगा। सारे निर्णय तो गांधी परिवार लेगा बस अध्यक्ष नाम का रहेगा।
विज्ञापन
सुशील मोदी ने शशि थरूर पर भी साधा निशाना
एएनआई के साथ अपनी बातचीत के दौरान सुशील मोदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भी निशाना साधा जिनके चुनावी घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छोड़े गए हिस्सों के साथ भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया था।उन्होंने कहा कि यह कोई गलती नहीं हो सकती, जिस तरह से शशि थरूर ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के नक्शे से हटा दिया, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है क्योंकि देश के इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र को हटाना संभव नहीं है। यह गलती अक्षम्य है और यह थरूर और कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
सुशील मोदी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उड़ाया मजाक
सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी को मार्च करने से कौन रोक रहा है? लेकिन जब आप देश को एकजुट करने की बात करते हैं, तो क्या भारत विभाजित है? यह कौन सा भारत है राहुल गांधी एकजुट होने की बात कर रहे हैं? भारत पहले से ही एकजुट है। यह कांग्रेस जोड़ो यात्रा है क्योंकि पार्टी टूट रही है।"
विज्ञापन