फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi says Manipur has become JDU-free BJP will very soon break JDU-RJD alliance in Bihar

JDU vs BJP: मणिपुर में विधायकों के दल बदलने पर सियासत गर्म, सुशील मोदी बोले- बिहार को भी करेंगे जदयू मुक्त

Sat, 03 Sep 2022 03:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 03 Sep 2022 03:48 PM IST
सार

मणिपुर में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद बिहार में भी सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

विज्ञापन
Sushil Modi says Manipur has become JDU-free BJP will very soon break JDU-RJD alliance in Bihar
नीतीश कुमार-सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी का दामन थामने के बाद से जदयू और भाजपा नेताओं के बीच जबर्दस्त जुबानी जंग चल रही है। इसी बीच, मणिपुर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। मणिपुर में हुई इस सियायी उठापटक का असर बिहार तक हुआ है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा, ' मणिपुर अब जदयू मुक्त हो गया है। बहुत जल्द, हम बिहार में जदयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जदयू मुक्त कर देंगे।' वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इसे लेकर भाजपा पर पलटवार किया है। 
विज्ञापन


मणिपुर में हुई सियासी उठा-पटक
गौरतलब है कि शुक्रवार को मणिपुर में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बाबत भाजपा मणिपुर ने ट्विटर पर एक पत्र जारी किया था, जिसमें भाजपा में शामिल होने वाले जदयू विधायकों के नाम हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायको में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


सुशील मोदी हुए जदयू पर हमलावर
मणिपुर में इस फेरबदल के बाद सुशील मोदी ने जदयू पर तंज कसा। उन्होंने शनिवार को कहा कि भाजपा बहुत जल्द बिहार में जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के "महागठबंधन" गठबंधन को तोड़ देगी।  उन्होंने कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिसके बाद राज्य जदयू मुक्त हो गया है। वे विधायक एनडीए में बने रहना चाहते थे। जदयू पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू ने किया पलटवार
वहीं, उनके इस बयान पर जेडीयू ने तंज कसा है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इसे लेकर  पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकारें गिराने के लिए धन और बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि वे हमारी चिंता ना करें अपना देखें। इस दौरान ललन सिंह ने 2024 के चुनावों में भाजपा के सत्ता से जाने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों में जुमलेबाज सत्ता से विदा हो जाएंगे। वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा का ये खेल नया नहीं है, लेकिन बीजेपी बिहार में कुछ नहीं कर पाएगी। भाजपा इससे पहले से भी नीतीश कुमार को कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे। 


जदयू के विधायकों का भाजपा में शामिल होना नया नहीं
गौरतलब है कि जदयू के विधायकों का भाजपा में शामिल होना नई बात नहीं है। इससे पहले, जदयू के अधिकांश विधायक अरुणाचल प्रदेश में भाजपा में शामिल हो गए  थे। 25 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश से जदयू के एकमात्र विधायक भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed