{"_id":"6356b6fe106fb851a35b07c3","slug":"sushil-modi-blames-bihar-govt-for-dengue-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुशील मोदी ने डेंगू के प्रकोप के लिए महागठबंधन सरकार को ठहराया जिम्मेदार, बोले- सभी रिकॉर्ड टूट गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुशील मोदी ने डेंगू के प्रकोप के लिए महागठबंधन सरकार को ठहराया जिम्मेदार, बोले- सभी रिकॉर्ड टूट गए
Mon, 24 Oct 2022 09:32 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 24 Oct 2022 09:32 PM IST
सार
पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा, अगस्त में ही डेंगू के प्रकोप को लेकर निवारक कदम उठाए जाने चाहिए, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नई सरकार बनाने में व्यस्त थे।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने डेंगू के प्रकोप के लिए सोमवार को महागठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया किया राज्य में सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।
विज्ञापन
मोदी राज्य की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के डेंगू वार्ड का दौरा करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा, अगस्त में ही इसको लेकर निवारक कदम उठाए जाने चाहिए, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नई सरकार बनाने में व्यस्त थे।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार रविवार को डेंगू के 295 नए मामले सामने आए। जनवरी से अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 7871 हो गई है।
मोदी ने आरोप लगाया, सरकार ने फॉगिंग की कभी चिंता नहीं की और एंटी-लार्वा स्प्रे की कभी परवाह नहीं की। अस्पतालों में मशीनें धूल फांक रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने कभी भी विभाग की समीक्षा बैठक करने की जहमत नहीं उठाई। मुख्यमंत्री अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम में व्यस्त हैं।