फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil modi alleged prashant kishore Grabbed 9 crore

सुशील मोदी का दावा, बिहार के 9 करोड़ 'ले भागे' प्रशांत किशोर

Thu, 01 Sep 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
Sushil modi alleged prashant kishore Grabbed 9 crore
- फोटो : PTI

बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश और लालू के महागठबंधन की जीत के सूत्रधार रहे प्रशांत किशोर पर भाजपा की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रशांत किशोर पर बिहार सरकार के 9 करोड़ रुपये डकारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सुशील मोदी के अनुसार बिहार सरकार की ओर से प्रशांत किशोर को गांवों का विजन डाक्यूमेंट बनाने के लिए 9 करोड़ रुपये दिए गए थे जिसका आज तक कुछ अता पता नहीं है और प्रशांत बिहार छोड़कर यूपी और पंजाब में व्यस्त हो गए हैं। वहीं सुशील मोदी के आरोपों पर प्रशांत किशोर ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


बिहार में संवाददाताओं से बात करते हुए सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर बिहार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लपेटते हुए कहा कि सीएम ने बड़े जोरशोर से 2025 को ध्यान में रखते हुए गांवों के लिए विजन डाक्यूमेंट बनाने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील मोदी के आरोपों पर प्रशांत ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

Sushil modi alleged prashant kishore Grabbed 9 crore
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो
दावा किया गया था कि राज्य के हर गांव की रिपोर्ट तैयार कर उसे सुरक्षित रखा जाएगा जिसे ध्यान में रखते हुए गांव के विकास का खाका खींचा जाएगा। मोदी ने आरोप लगाया कि सरकार ने इसका ठेका जिस सिटीजन एलायंस कंपनी को दिया गया उसका सीधा संबंध प्रशांत किशोर से है। 

सरकार ने कंपनी को 9 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया। लेकिन साल भर बीतने के बाद भी यह योजना धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है। मोदी ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर बिहार विकास मिशन के स्‍थायी सदस्य भी हैं लेकिन बीते 31 मई को हुई इसकी बैठक में भी वो उपस्थित रहे। 

दावा किया कि पिछले चार महीने में वो एक दो बार ही बिहार आए हैं। अब उनका ध्यान बिहार की ओर नहीं रह गया है। वह यूपी और पंजाब में नए काम में जुट गए हैं। मोदी ने मांग की सरकार को उन्हें दी गई रकम वापस लेनी चाहिए। 

वहीं सुशील मोदी के आरोपों पर प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा कि वह इस तरह के झूठे आरोप लगाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। जल्द ही संबंध में उन्हें कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed