फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sushil kumar modi hits on congress, says, he will out in zero in coming time

सुशील मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस होगी अब जीरो पर आउट

Wed, 27 Dec 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
sushil kumar modi hits on congress, says, he will out in zero in coming time
सुशील मोदी

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह से वापस लौटने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बड़ा बयान दिया है। सुशील मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस अब केवल चार राज्यों में ही सिमट कर रह गई है अब वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस जीरो पर आउट होगी।

विज्ञापन


सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा , 'चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब जीरो पर होगी आउट'। इसके साथ ही उन्होंने एक एटैचमेंट भी लगाया है।

पढ़ेंः- हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत ये दिग्‍गज होंगे शामिल
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि हाल में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव में बीजेपी के जीतने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों जगह के मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए गुजरात और हिमाचल गए थे। देश में अब 19 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल की सरकार है। 2018 में चार राज्यों में चुनाव होने हैं जिनमें त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक प्रमुख हैं। मोदी ने दावा किया है कि इन राज्यों में चुनाव के बाद पूरे देश में एकक्षत्र राज्य होगा और कांग्रेस की देश में उपस्थिति जीरो होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed