{"_id":"5ee8c1dda041f753cc5a08f2","slug":"sushant-singh-rajput-protest-in-bihar-patna-people-demand-for-cbi-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत की मौत से आहत युवाओं ने पटना में बॉलीवुड का पुतला फूंका, सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से आहत युवाओं ने पटना में बॉलीवुड का पुतला फूंका, सीबीआई जांच की मांग की
Tue, 16 Jun 2020 06:28 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अमित कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
पटना में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरे देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। खासतौर से उनके गृह नगर पटना में लोग उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत बिहार के पटना से ही थे।
विज्ञापन
पटना में सैकड़ों लोग मंगलवार को इस मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। आयकर गोलंबर पर सैकड़ों युवाओं ने बॉलीवुड और प्रोड्यूसर करण जौहर का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया। युवाओं का नेतृत्व कर रहे मनीष कुमार सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के पीछे बॉलीवुड में चल रही गुटबाजी जिम्मेदार है। आक्रोश मार्च में युवाओं ने जमकर बॉलीवुड में बढ़ रही भाई-भतीजावाद, गुटबाजी, नए अभिनेता के साथ दुर्व्यवहार को लेकर करण जौहर, सलमान खान आदि के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
विज्ञापन
युवाओं ने सरकार से इस मामले को सीबीआई जांच कराने की मांग रखी। अनिकेत झा ने बताया कि बॉलीवुड कभी अपने फिल्मों में हिन्दू विरोधी दृश्य दिखाते हैं। कभी देशद्रोहियों के समर्थन में खड़े नज़र आते हैं। नए अभिनेता के साथ दुर्व्यवहार करते है। इन सभी कृत्य को बॉलीवुड समाप्त करे वरना बॉलीवुड के खिलाफ बिहार से ये युवाओं का आंदोलन पूरे देश में चलेगा। शशि शेखर ने कहा कि हम युवाओ का मांग है कि इस घटना की जांच होनी बहुत जरूरी है। इस मौके पर राहुल यादव, डॉक्टर संजय सिंह, राहुल रंजन, रोहित शर्मा, अनंत राठौर, संजीव प्रताप सिंह आक्रोश मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन