फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushant case: brother neeraj singh sent legal notice to Sanjay Raut

सुशांत राजपूत के चचेरे भाई ने संजय राउत को भेजा नोटिस, 48 घंटे का दिया वक्त 

Tue, 11 Aug 2020 11:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: Amit Mandal Updated Tue, 11 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sushant case: brother neeraj singh sent legal notice to Sanjay Raut
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संजय राउत को सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से राउत को लीगल नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


दरअसल, नीरज सिंह बबलू और सुशांत का परिवार संजय राउत के उस बयान से नाराज है जिसमें उन्होंने सुशांत के पिता के के सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी और इसी वजह से  सुशांत पिता से नाराज रहते थे। 
विज्ञापन


नीरज बबलू ने पहले ही कहा था कि संजय राऊत आधारहीन बयान दे रहे हैं। इस मामले में अगर राउत खेद नहीं जताते हैं तो उनका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ेगा। लेकिन राउत की तरफ से सफाई नहीं आने के बाद नीरज सिंह बबलू की ओर से राउत को कानूनी नोटिस भेजा गया है। इसमें उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि राउत अपने बयान को लेकर अगर खेद नहीं जताते हैं तो इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और क्या-क्या कहा था राउत ने 

इसके साथ ही राउत ने कहा था कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा है कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है। राउत ने कहा कि ‘आदित्य ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत मामले से क्या लेना-देना। ऐसा लगता है कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है।’ उन्होंने कहा कि मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश कर रहे लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed