फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushant Singh Rajput Death Case News Bihar DGP Gupteshwar Pandey Lashes on Rhea Chakraborty says she is accused in FIR

Sushant Singh Rajput Case: बिहार डीजीपी ने रिया पर फिर साधा निशाना, 'औकात' वाले बयान पर दी सफाई

Thu, 20 Aug 2020 01:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News Bihar DGP Gupteshwar Pandey Lashes on Rhea Chakraborty says she is accused in FIR
सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने 'औकात' वाली टिप्पणी को लेकर एक बार फिर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर हमला बोला। उनका कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की उनकी औकात नहीं है और उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे सुशांत सिंह मामले में आरोपी हैं।

विज्ञापन

बिहार के डीजीपी ने कहा, ' 'औकात' का मतलब हैसियत भी होता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने की रिया चक्रवर्ती की हैसियत नहीं है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले में एफआईआर में एक नामजद आरोपी हैं, यह जांच पहले मेरे अधीन थी और अब सीबीआई के पास है।'
विज्ञापन

 

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, 'अगर कोई राजनीतिक नेता बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करता है, तो मैं इस पर टिप्पणी करने वाला कोई नहीं होता हूं। लेकिन अगर कोई आरोपी बिहार के मुख्यमंत्री पर कुछ भी बेबुनियाद टिप्पणी करता है तो यह आपत्तिजनक है। उन्हें कानूनी रूप से लड़ाई लड़नी चाहिए।'

यह भी पढ़ें- सीबीआई को सौंपा गया सुशांत सिंह राजपूत का केस, जानिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की मुख्य बातें


इससे पहले बुधवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बिहार के डीजीपी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की औकात रिया चक्रवर्ती की नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अगर उनकी बात से कोई तकलीफ हुई है तो वे क्षमा मांगते हैं।

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था, 'मुझे कोई समझा दे कि इसमें क्या अभद्र है, क्या अमर्यादित है और क्या गैर कानूनी है। मैंने कहा कि उनकी हैसियत नहीं है कि वो बिहार के माननीय मुख्यमंत्री पर रिया चक्रवर्ती कोई अभद्र, अशोभनीय टिप्पणी करें। अगर इससे उनको कोई तकलीफ है। उनको लगता है कि मैंने ये 'औकात' शब्द का जो इस्तेमाल किया है, उससे उनकी गरिमा को चोट पहुंची है, तो इसके लिए मुझे क्षमा मांगने में कोई संकोच नहीं है। लेकिन केवल महिला होने की लिबर्टी ये नहीं है कि आप किसी प्रांत के मुख्यमंत्री, वैसा मुख्यमंत्री जो अपनी ईमानदारी के लिए और अपनी इंसाफपसंदी के लिए जाना जाता है, उस पर आप कोई अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी करें। अगर मेरी बात से कोई तकलीफ है तो क्षमा मांगते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed