फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Supaul student's suspicious death in Khagaria's engineering college

Bihar News: सुपौल के छात्र की खगड़िया के इंजीनियरिंग कॉलेज में संदेहास्पद मौत; करंट लगा कर हत्या करने की आशंका

Tue, 22 Aug 2023 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

Bihar Police: मृतक के पिता नंदन कुमार ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता ने बताया कि पोस्टमार्टम के वक्त भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई मौजूद नहीं था। जबकि उन्हें सूचना भी प्रबंधन के बजाय कॉलेज के छात्रों ने ही दी थी।

विज्ञापन
Supaul student's suspicious death in Khagaria's engineering college
मृतक छात्र प्रिंस कुमार का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के कटैया वार्ड 3 निवासी एक छात्र की सोमवार को खगड़िया के इंजीनियरिंग कॉलेज में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कटैया वार्ड 3 निवासी नंदन कुमार का इकलौता पुत्र प्रिंस कुमार खगड़िया के इंजीनियरिंग कॉलेज में छठे सेमेस्टर का छात्र था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कल शाम करीब छह बजे प्रिंस के कॉलेज के कुछ दोस्तों ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रिंस को बिजली का करंट लगा है और उसकी हालत गंभीर है। उसके बाद कॉलेज के दोस्तों ने ही उसे खगड़िया जिले के आलौली पीएचसी ले गए। लेकिन वहां कोई डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। लिहाजा प्रिंस को खगड़िया के सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इधर, सूचना पर प्रिंस के परिजन भी खगड़िया पहुंचे। जहां परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार की दोपहर प्रिंस का शव उसके घर लाया गया। जहां शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मृतक के पिता नंदन कुमार ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता ने बताया कि पोस्टमार्टम के वक्त भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई मौजूद नहीं था। जबकि उन्हें सूचना भी प्रबंधन के बजाय कॉलेज के छात्रों ने ही दी थी। बहरहाल, प्रिंस के शरीर पर कई जगह जख्म के भी निशान मौजूद हैं। उससे परिजनों की आशंका को बल मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed