फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Suicide News: Dead body of engineering student found hanging in Madhepura, bihar police. begusarai news

Bihar News : फंदे से लटका मिला इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के छात्र का शव, एक दिन पहले आया था घर से

Thu, 11 Apr 2024 04:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

Bihar News : इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का छात्र एक दिन पहले घर से लौटा था।बाहर से सबकुछ सामान्य ही दिख रहा था, लेकिन किसे पता दिल के अंदर क्या चल रहा था। सुबह होने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो मजबूरन उसे तोड़ दिया गया। फिर लोगों ने जो देखा, सभी दंग रह गये।

विज्ञापन
Suicide News: Dead body of engineering student found hanging in Madhepura, bihar police. begusarai news
मृतक रोहित का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा के कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित एक निजी मकान में गुरुवार को इंजीनियरिंग के एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौल निवासी नागो शर्मा के बेटे रोहित कुमार (24) के रूप में हुई। बताया गया कि रोहित मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के फाइनल ईयर का छात्र था।

विज्ञापन


एक दिन पहले घर से लौटा था 
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहित शहर के कृष्णापुरी मुहल्ला वार्ड चार स्थित एक निजी मकान में पिछले तीन साल से किराए पर रह कर पढ़ाई करता था। बगल के कमरा में रहने वाले एक दोस्त ने बताया कि बुधवार को रोहित अपने घर से मधेपुरा आया था। रात में सभी साथ में ही खाए। इसके सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह में देर तक जब रोहित कमरे से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने बाहर से आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं आने पर दरवाजा भी खटखटाया। फिर भी अंदर से काफी देर तक कोई रिस्पांस नहीं आया, तब दरवाजा को तोड़ दिया गया। अंदर देखा तो सभी सन्न रह गये। रोहित पंखा में फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाँच में जुट गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का क्या कारन है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों के आने के बाद विशेष जानकारी मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि रोहित के मोबाइल का कॉल डिटेल्स भी खंगाला जा रहा है, तब यह स्पष्ट हो पायेगा कि इस आत्महत्या की असली वजह क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed