{"_id":"647dcc749767a8e3090182b8","slug":"student-returning-home-from-coaching-dies-after-being-run-over-by-uncontrolled-bus-in-muzaffarpur-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नहीं थम रहा रफ्तार का कहर! फिर अनियंत्रित बस के रौंदने से छात्रा की मौत; कोचिंग से घर लौट रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नहीं थम रहा रफ्तार का कहर! फिर अनियंत्रित बस के रौंदने से छात्रा की मौत; कोचिंग से घर लौट रही थी
Mon, 05 Jun 2023 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:22 PM IST
सार
सरैया पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची है। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। छात्रा के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। नाम पता सत्यापन होने के बाद परिजन से संपर्क साधा जाएगा। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के सरैया-गोरौल मार्ग पर सोमवार को अनियंत्रित बस ने एक छात्रा को रौंद दिया। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी सरैया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने छात्रा को रौंद दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मामले में सरैया पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची है। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। छात्रा के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। नाम पता सत्यापन होने के बाद परिजन से संपर्क साधा जाएगा। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन