फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   STUDENT HANGS HIMSELF IN KOTA

बिहार के रहने वाले छात्र ने कोटा में की आत्महत्या

Wed, 01 Feb 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
STUDENT HANGS HIMSELF IN KOTA

सोमवार की सुबह राजस्थान के कोटा के महावीरनगर में 17 वर्षिय एक लड़के ने हॉस्टल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। अभिषेक बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था।

विज्ञापन


दो साल पहले अभिषेक बिहार से कोटा मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी के लिए आया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभिषेक किसी भी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई नहीं करता था। पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने एक कोचिंग सेंटर में एडमिशन तो लिया था, लेकिन वहां कभी क्लास नहीं की। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब हॉस्टल के वार्डन ने अभिषेक के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद वार्डन ने कमरे की खिड़की से देखा तो अभिषेक को फांसी से लटकता पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वार्डन ने जवाहर नगर पुलिस स्टेशन को घटना की सुचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृतक घोषित कर दिया। 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि, हमें इस घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। हम अभी मृतक के दोस्तों से बात कर रहे हैं। हमने मृतक के परिजनों को भी घटना की सुचना दे दी है। लेकिन मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा कोचिंग क्लास नहीं जाता है। 


पुलिस ने कोचिंग संस्थान से भी बात की। उन्होंने बताया कि मृतक कभी क्लास में नहीं आया। पुलिस हॉस्टल के मालिक और आस पास के कमरों में रहने वाले बच्चों से भी बात कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed