फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Stone pelting after communal clash in Bihar's Lakhisarai

बिहार: सांप्रदायिक टकराव में बदला मामूली विवाद, पत्थरबाजी में कई लोग घायल

Sat, 30 Apr 2022 08:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 30 Apr 2022 08:32 AM IST
सार

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों समुदायों के बीच मामूली विवाद हुआ था, लेकिन बाद में यह हिंसक हो गया और दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Stone pelting after communal clash in Bihar's Lakhisarai
bihar police

विस्तार

बिहार के लखीसराय में शुक्रवार रात को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। यहां के किऊल थाना क्षेत्र में दो गुटों में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते यह सांप्रदायिक टकराव में बदल गया। इसके बाद मारपीट और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किऊल थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव में शुक्रवार रात को दो संप्रदायों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मामला हिंसक हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर हुई पत्थरबाजी में कई लोग जख्मी हुए हैं। इसके बाद से पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों समुदायों के बीच मामूली विवाद हुआ था, लेकिन बाद में यह हिंसक हो गया। इसके बाद मौके पर चार थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed