{"_id":"c3b60dde-8b3e-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"sterilise-mosquitoes-says-mlc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विधानपरिषद में मच्छरों की नसबंदी का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विधानपरिषद में मच्छरों की नसबंदी का सुझाव
पटना/एजेंसी
Updated Tue, 12 Mar 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छरों के बढ़ते आतंक की गूंज बिहार विधानपरिषद तक पहुंच गई है। एक सदस्य ने मच्छरों की नसबंदी करने का सुझाव दे डाला।
विज्ञापन
शून्यकाल के दौरान एमएलसी ज्योति ने राज्य में मच्छरों की बढ़ती समस्या का मुद्दा उठाते हुए इसकी रोकथाम के लिए सरकार से नियमित रूप से फागिंग कराने की मांग की।
उन्होंने पीठ से कहा कि वह मच्छरों के काटने से होने वाले रोगों से लोगों को बचाने के लिए सरकार को निर्देश दें।
इस पर अन्य सदस्यों ने भी मच्छरों को लेकर अपनी तकलीफें बताईं। भाजपा सदस्य वैद्यनाथ प्रसाद के सुझाव पर सदन में हंसी के ठहाके लगे। उन्होंने कहा कि मच्छरों की नसबंदी करा देनी चाहिए।
विज्ञापन
राजद के सदस्य नवल किशोर यादव ने चुटकी ली कि एनडीए की सरकार के दौरान अपराधी व मच्छर आजादी का पूरा मजा ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे व अन्य कई मंत्री सदन में मौजूद थे पर सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन