{"_id":"642d6546a7b222891603390d","slug":"step-son-killed-his-mother-by-beating-her-with-an-iron-rod-while-cooking-in-samastipur-absconding-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: समस्तीपुर में सौतेले बेटे ने खाना बना रही मां को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर ली जान, हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: समस्तीपुर में सौतेले बेटे ने खाना बना रही मां को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर ली जान, हुआ फरार
Wed, 05 Apr 2023 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Apr 2023 05:40 PM IST
सार
समस्तीपुर में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत के सोयरा गांव में मंगलवार की रात सौतेले बेटे ने मां की लोहे की रॉड से पीटकर कर हत्या कर दी। दोनों के बीच खाना बनाने के दौरान विवाद हो गया था। वहीं, घटना के बाद वह घर से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सौतेली मां की हत्या करने का आरोपी मनोज चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार की रात बेटे ने खाना बनाने के दौरान हुए विवाद के बाद सौतेली मां की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर से फरार हो गया। यह घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत के सोयरा गांव के वार्ड संख्या चार की है। मृतका की पहचान शांति देवी (50) के रूप में हुई है। शांति देवी एक निजी विद्यालय में काम कर अपनी गुजर-बसर करती थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि घर में मृतका शांति देवी और उसका सौतेला बेटा मनोज चौधरी रहता था। पहले भी कई बार मनोज ताड़ी का नशा कर के हंगामा करता और अपनी मां को मारता-पीटता रहता था। मंगलवार की देर शाम बेटे और मां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, जिसकी आवाजें घर से बाहर तक आ रही थीं। उसके कुछ देर बाद ही हल्ला पूरी तरह शांत हो गया। कुछ ही देर में उसका बेटा मनोज घर से निकल कर तेजी से भागा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के लोगों को जब शक हुआ तो घर के अंदर गए। वहां महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। वहीं, पास में लोहे की रॉड थी जिसपर खून के निशान थे। उसे देखने से साफ लग रहा था कि महिला के सिर पर लोहे के रॉड से कई बार हमला किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के तीन सौतेले बेटे और एक बेटी ही थे। अपना कोई नहीं। मनोज दलसिंहसराय में रह कर बिजली मिस्त्री का काम करता था। बाकी एक कानपुर और बेगूसराय में रहते हैं। मनोज (40) की लव मैरिज हुई थी। पर किसी कारणवश पत्नी घर छोड़ कर चली गई। वह अपनी सौतेली मां के साथ कई सालों से रह रहा था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के घर में किसी परिजन के न होने पर रात में एक चौकीदार को प्रति नियुक्त कर दिया। सुबह होते ही चौकीदार उस जगह से चला गया। वहीं, सूचना मिलने पर मृतक महिला के गोतिया, बेगूसराय निवासी दामाद अरविंद चौधरी और छोटा सौतेला बेटा स्वतंत्र कुमार सहित कई ग्रामीण पहुंच कर आगे के घटनाक्रम में जुट गए।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन देने पर आगे की करवाई की जाएगी। पुलिस छानबीन में जुटी है।