फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Steel-furniture businessman murdered in Begusarai: Two youths were called for orders, robbed and murdered

बेगूसराय में स्टील-फर्नीचर व्यवसायी की हत्या: दो युवक ऑर्डर के लिए बुला ले गए, लौटते समय लूट-हत्या

Wed, 30 Nov 2022 11:17 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 30 Nov 2022 11:17 AM IST
सार

बेगूसराय में अब एक स्टील-फर्नीचर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा बांध के पास बुधवार की देर रात व्यवासायी दिलीप शर्मा का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
Steel-furniture businessman murdered in Begusarai: Two youths were called for orders, robbed and murdered
बेगूसराय में व्यवसायी दिलीप शर्मा की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अब एक स्टील-फर्नीचर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा बांध के पास बुधवार की देर रात व्यवासायी दिलीप शर्मा का शव बरामद किया गया। दिलीप का मोबाइल, उनकी बाइक और पास में रखे रुपए भी नहीं थे। माना जा रहा है कि सुनसान क्षेत्र में लूट के दौरान हत्या हुई है, लेकिन पुलिस बाकी एंगल से भी जांच कर रही है। दिलीप दो युवकों के बुलाने पर ऑर्डर लेने के लिए पकठौल चौक स्थित अपने भवानी एल्यूमिनियम फर्नीचर हाउस से गौरा गए थे। वहीं से लौटने के रास्ते पर गौरा चौर बांध के पास यह लाश मिली है।

विज्ञापन

बाइक, मोबाइल और रुपए भी नहीं लाश के पास
जिले के मंझौल निवासी मुकेश शर्मा के पुत्र दिलीप शर्मा की तेघड़ा में दुकान है। मंगलवार की देर शाम वह अपनी दुकान से आर्डर लेने के लिए बाइक से गौरा गए थे। परिजनों ने बताया कि दुकान पर दो युवा ग्राहक आए थे। वही ऑर्डर के नाम पर उन्हें बुलाकर ले गए थे। देर रात नहीं लौटे और खोजबीन कर ही रहे थे कि गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि कि दिलीप शर्मा की बाइक, उनका मोबाइल और पास में रखे रुपए भी लाश के पास नहीं थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तेघड़ा थाने को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस दोनों ग्राहकों और लूटपाट के एंगल पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

सोमवार शाम बेगूसराय शहर में भी हुई थी हत्या
बेगूसराय पुलिस इस तरह की हत्या से लगातार परेशान है। सोमवार की शाम अतिव्यस्त पावर हाउस चौक पर एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने भून डाला था। युवक निचली अदालत से हत्या में उम्रकैद की सजा होने के बाद हाईकोर्ट में अपील के आधार पर जमानत लेकर दो महीने पहले ही बाहर आया था। जिसकी हत्या में सजा हुई थी, उसी के परिवार वालों पर रंजिशन हत्या का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed