{"_id":"f88a4c41d365612aa64f608089a5d55a","slug":"state-council-of-education-research-and-training-bihar-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रता परीक्षा में 10 हजार शिक्षक फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रता परीक्षा में 10 हजार शिक्षक फेल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में 19 अक्टूबर को आयोजित हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम में 10 हजार शिक्षक फेल हो गए हैं। कुल 24% और 38% उर्दू शिक्षक इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
बिहार शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा ने सोमवार को दक्षता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 19 अक्तूबर को यह परीक्षा हुई थी। इसमें 43447 नियोजित शिक्षक शामिल हुए थे। इनमें 32833 पास और 10614 शिक्षक फेल हुए। ये सभी शिक्षक प्राथमिक व मध्य विद्यालय के थे।
विज्ञापन
अमरजीत सिन्हा के मुताबिक जो शिक्षक फेल हुए हैं, उन्हें एक मौका और मिलेगा, दूसरी बार की परीक्षा में भी जो फेल हो गए, उनकी नौकरी चली जाएगी।
उन्होंने कहा कि 80 फीसदी शिक्षक बच्चों को ठीक से पढ़ा रहे हैं, 20 फीसदी शिक्षकों के बारे में शिकायत रहती है कि वे पढ़ाने में अक्षम हैं या रुचि नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
यह दक्षता परीक्षा एससीइआरटी ने ली थी। रिजल्ट विभाग व एससीइआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह तीसरी बार दक्षता परीक्षा ली गयी थी।