फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   State Badminton Championship: Katihar and Samastipur dominate in Under 15 and Munger in Under 17 doubles.

State Badminton Championship: अंडर 15 में कटिहार और समस्तीपुर तो अंडर 17 डबल्स में मुंगेर का दबदबा

Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
सार

Bihar News: अंडर 15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुंगेर के अशदुहल्ला एवं समस्तीपुर के ईशांत राज आमने सामने थे। जहां पहले दो सेट टाई होने के बाद तीसरे सेट में अशदुहल्ला ने ईशांत राज को 21-13 से पराजित कर खिताब हासिल किया।

विज्ञापन
State Badminton Championship: Katihar and Samastipur dominate in Under 15 and Munger in Under 17 doubles.
मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम में आयोजित बिहार सब जूनियर अंडर 15 और अंडर 17 स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम में आयोजित बिहार सब जूनियर अंडर 15 और अंडर 17 स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। इसके साथ ही नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। शनिवार को अंडर 15 और अंडर 17 के बालक व बालिका वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के फाइनल मुकाबले हुए। अंडर 15 बालिका वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में मुजफ्फरपुर की सुहानी कुमारी ने कटिहार की सौम्या भारती को लगातार दो सीटों में 22-20 व 21-16 से पराजित कर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की खिताबी जीत दर्ज की। वही अंडर 17 बालिका वर्ग में कटिहार की वैभवी सिंह ने पटना की सृजा को 21-12 व 21-13 से लगातार दो सीटों में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


बालक वर्ग में दिखा कांटे का मुकाबला
अंडर 15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुंगेर के अशदुहल्ला एवं समस्तीपुर के ईशांत राज आमने सामने थे। जहां पहले दो सेट टाई होने के बाद तीसरे सेट में अशदुहल्ला ने ईशांत राज को 21-13 से पराजित कर खिताब हासिल किया। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग के सिंगल्स में पटना के सक्षम वत्स व मुंगेर के पराग सिंह के बीच भी रोमांचक मुकाबला रहा। मुकाबले में पटना के सक्षम वत्स ने मुंगेर के पराग सिंह को 16-21, 21-16 व 21-13 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

 

State Badminton Championship: Katihar and Samastipur dominate in Under 15 and Munger in Under 17 doubles.
मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

डबल्स में एक तरफा जीत
अंडर 15 बालक वर्ग के डबल्स मुकाबले में समस्तीपुर के ईशांत राज व मुजफ्फरपुर के काव्या कश्यप की जोड़ी ने मुजफ्फरपुर के अराध्य कुमार व हर्ष कुमार की जोड़ी को सीधे सेटों में 23-21, 21-6 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। खेल की शुरुआत से ही विजयी जोड़ी का दबदबा रहा। हालांकि पहले सेट में शुरुआती रूप से पिछड़ने के बाद अराध्य और हर्ष की जोड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सेट नहीं बचा पाए। जबकि दूसरा सेट पूरी तरह एकतरफा रहा। वही अंडर 17 डबल्स मुकाबले में मुंगेर के पराग सिंह व पटना के रणवीर सिंह की जोड़ी ने पटना के अक्षर अर्थव व सक्षम वत्स की जोड़ी  को 21-11, 21-16 परास्त कर खिताब हासिल किया।

सम्मानित किए गए विजेता और उप विजेता
चैंपियनशिप के समापन के बाद बैडमिंटन संघ की ओर से सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद दिलेश्वर कामैत ने इंडोर स्टेडियम के और भी बेहतर विकास और विलियम्स मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए भरसक सहयोग की घोषणा की। वही डीएम कौशल कुमार इंडोर स्टेडियम परिसर में ही बेहतर जिमखाना की व्यवस्था का भरोसा दिया। कहा कि चार दिवसीय चैंपियनशिप के आयोजन के दौरान अन्य जो कमियां सामने आई हैं, उसे भी दूर किया जाएगा। एसपी शैशव यादव और पिपरा विधायक रामविलास कामत सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना की। वही बैडमिंटन संघ के प्रदेश सचिव केएन जायसवाल ने शीघ्र ही वीरपुर में एक और राज्य स्तरीय तथा सुपौल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कराने का विश्वास दिलाया। धन्यवाद ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed