फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Srishti Singh, a resident of Siwan, became the referee in the Commonwealth Weightlifting Games

Bihar News: राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग खेल में सीवान की बेटी बनी रेफरी; पहले कई पदक जीत चुकी हैं सृष्टि सिंह

Wed, 12 Jul 2023 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Jul 2023 07:09 PM IST
सार

Commonwealth Weightlifting: सृष्टि सिंह की मां शीला देवी ने बताया कि वह (सृष्टि) भारोत्तोलन में दर्जनों पदक जीत चुकी हैं। सृष्टि सिंह रेफरी की भूमिका में दूसरी बार खेल रही हैं। इसे लेकर उनकी मां शीला देवी और गांव के लोग बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
Srishti Singh, a resident of Siwan, became the referee in the Commonwealth Weightlifting Games
राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग खेल में सृष्टि सिंह निभाएंगी रेफरी की भूमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रमंडल सीनियर पुरुष और महिला, जूनियर पुरुष और महिला भारोत्तोलन चैंपियनशिप खेल का आगाज 11 जुलाई को हो गया है। यह पांच दिन तक यानी 11 से सोलह जुलाई तक चलेगा। इसमें सीनियर, जूनियर और युवा लड़के-लड़कियां शामिल हैं। इस भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका सीवान जिले के एक छोटे से गांव की निवासी सृष्टि सिंह रेफरी की भूमिका निभा रही हैं। सृष्टि जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव निवासी मुखिया विध्यांचल सिंह की बेटी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके गांव में खुशी की लहर है। सभी लोग सृष्टि की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व में जीत चुकी हैं दर्जनों पदक
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चल रहे राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग खेल में सीवान की बेटी सृष्टि सिंह अहम भूमिका निभा रही हैं। यही नहीं इसके पहले सृष्टि सिंह इस खेल में दर्जनों पदक जीत चुकी हैं। 2008 में जूनियर राष्ट्रमंडल खेल में सृष्टि सिंह ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया था। सृष्टि सिंह 2010 भी में राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग खेल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनकी मां शीला देवी ने बताया कि वह भारोत्तोलन में दर्जनों पदक जीत चुकी हैं। सृष्टि सिंह रेफरी की भूमिका में दूसरी बार खेल रही हैं। उनकी मां शीला देवी और गांव के लोग बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed