{"_id":"6190f7e21284b876d7058f2f","slug":"spying-army-jawan-trapped-in-pakistani-womans-honeytrap-bihar-ats-arrested-from-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी: पाकिस्तानी महिला के जाल में फंसा सेना का जवान, बिहार एटीएस ने पटना से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूसी: पाकिस्तानी महिला के जाल में फंसा सेना का जवान, बिहार एटीएस ने पटना से किया गिरफ्तार
Sun, 14 Nov 2021 05:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 14 Nov 2021 05:19 PM IST
सार
गिरफ्तार जवान गणेश कुमार नालंदा जिले का रहने वाला है। वह सेना की मेडिकल कोर में पदस्थ है। अभी वह पुणे में पदस्थ है। आरोपी जवान को पटना के खगौल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
विज्ञापन
honeytrap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार एटीएस ने सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तानी महिला के हनीट्रैप में फंसकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा था। खुफिया एजेंसियों की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार जवान गणेश कुमार नालंदा जिले का रहने वाला है। वह सेना की मेडिकल कोर में पदस्थ है। अभी वह पुणे में पदस्थ है। आरोपी जवान को पटना के खगौल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी जवान को पटना के खगौल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
विज्ञापन
वह पाकिस्तानी महिला जासूस को देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए भेजता था। खुफिया सूचनाएं मिलने के बाद बिहार एटीएस ने आरोपी जवान के खिलाफ सबूत जुटाए और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दो साल पहले खुद को नौसेना कर्मी बताकर महिला ने गांठी दोस्ती
विज्ञापन
गणेश ने पूछताछ में बताया कि उसने पाकिस्तानी महिला सुनीता (परिवर्तित नाम) के साथ खुफिया जानकारी साझा करने की बात कबूल की है। सुनीता ने पहचान बदलकर दो साल पहले उससे दोस्ती की थी। तब गणेश जोधपुर में पदस्थ था। गणेश का दावा है कि पाकिस्तानी महिला ने उसे भारतीय नौसेना की मेडिकल टीम का सदस्य बताकर दोस्ती की थी।
फोन पर होती थी बातचीत
जासूसी के आरोपी गणेश ने बताया कि सुनीता व उसकी अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। सुनीता को उसने सेना से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। जांच एजेंसिया गणेश के मोबाइल फोन को खंगाल रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से की गई बातचीत और चैट का भी ब्योरा निकाला गया है।
सेना के कई जवान हो चुके हैं हनीट्रैप के शिकार
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंटों के जाल में भारत के कई सैन्यकर्मी फंस चुके हैं। ये एजेंट सेना के जवानों से दोस्ती करती हैं और फिर उन्हें बरगलाकर देश की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपर्णू जानकारियां हासिल कर लेती हैं। आरोपी गणेश से पूछताछ में और भी खुलासों की उम्मीद है।