फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speedy Bolero hit more than 50 people in Samastipur

Bihar News: पूजा करने जा रहे 50 लोगों को बेलगाम बोलेरो ने रौंदा, पांच की हालत गंभीर

Mon, 28 Nov 2022 01:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Nov 2022 01:44 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Speedy Bolero hit more than 50 people in Samastipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समस्तीपुर में रविवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने करीब 50 लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए। वहीं 35 लोगों को चोटें आई हैं। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जितवारपुर इलाके के कन्हैया चौक के पास रविवार देर रात हादसा हुआ। 50 लोग भुइयां बाबा की पूजा को लेकर ब्रह्म स्थान पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान शहर की ओर से आ रही बोलेरो ने कई लोगों को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसका मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही शराब पीने की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन


जितवारपुर कन्हैया गांव की नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना देवी, रीना चौधरी, निशा कुमारी, जगदीश महतो, गुड़िया कुमारी, राजा चौधरी, अमरजीत कुमार समेत 15 लोग घायल हो गए। बता दें कि इससे पहले भी वैशाली में ट्रक ने आठ लोगों को रौंद दिया था। इसमें भी ट्रक चालक की नशे में होने की बात सामने आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed