{"_id":"597abf534f1c1b9f348b4874","slug":"sources-says-13-ministers-would-be-part-of-bihar-cabinet-in-which-manjhi-name-also-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के कैबिनेट में शामिल होंगे BJP-JDU के 6-6 मंत्री, जीतनराम मांझी को भी जगह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के कैबिनेट में शामिल होंगे BJP-JDU के 6-6 मंत्री, जीतनराम मांझी को भी जगह!
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
महागठबंधन की गाड़ी रुक जाने के बाद बिहार की राजनीति में लगातार उठा-पठक जारी है। आरजेडी का साथ छोड़ एनडीए से हाथ मिलाने वाले सीएम नीतीश कुमार आज फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेंगे। इस बीच जानकारी मिली हैं कि नीतीश के कैबिनेट में करीब 13 मंत्री शामिल होंगे, जिसमें एनडीए के 6, बीजेपी के 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम के 1 नेता हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जिन मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जा रही है, उनमें जेडीयू के विजेंद्र यादव, ललन सिंह हैं। वहीं जय कुमार, खुर्शीद अहमद, मंगल पांडे, रजनीश कुमार भी इस दौड़ में हैं। खास बात है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन
इस फ्लोर टेस्ट में पहले माना जा रहा था कि नीतीश के 11 विधायक पूरा खेल बिगाड़ सकते हैं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस के करीब 27 विधायक नीतीश का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन