{"_id":"646723045f99871ec2095bb5","slug":"son-returning-home-after-getting-his-father-treated-in-nalanda-dies-two-others-injured-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में पिता का इलाज करवा कर घर लौट रहे बेटे की मौत, दो अन्य घायल, 26 मई को होनी थी भतीजी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में पिता का इलाज करवा कर घर लौट रहे बेटे की मौत, दो अन्य घायल, 26 मई को होनी थी भतीजी की शादी
Fri, 19 May 2023 12:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 May 2023 12:49 PM IST
सार
घायल संतोष यादव ने बताया कि बीती रात पिता को इलाज करवा कर जनारो गांव से टेंपो से वे अपने गांव लौट रहे थे। ड्राइवर तेज गति से टेंपो भगा रहा था। तभी थोड़ी दूर आगे टेंपो अनियंत्रित हो गया और अकौना गांव के बिहारी घाट मिर्जापुर के पास खाई में पलट गया। इस हादसे में वे तीनों बाप-बेटे उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
मृतक मुकेश यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार नालंदा में गुरुवार देर रात पिता का इलाज करा कर घर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। मामला बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौना बिहारी घाट मिर्जापुर गांव के पास का है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के विशु बीघा गांव निवासी सुखदेव यादव के बेटे मुकेश यादव (37) के रूप में हुई है। सड़क हादसे में सुखदेव यादव और उनका एक अन्य पुत्र संतोष यादव भी घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल संतोष यादव ने बताया कि बीती रात पिता को इलाज करवा कर जनारो गांव से टेंपो से वे अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच एक जानवर रोड क्रॉस कर गया। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को रुकने के लिए कहा। लेकिन ड्राइवर तेज गति से टेंपो भगाता रहा। तभी थोड़ी दूर आगे टेंपो अनियंत्रित हो गया और अकौना गांव के बिहारी घाट मिर्जापुर के पास खाई में पलट गया। इस हादसे में वे तीनों बाप-बेटे उसके नीचे दब गए। वहीं, टेंपो चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
संतोष ने बताया कि फिर टेंपो चालक उन लोगों को निकालने के बजाय फोन पर व्यस्त हो गया। उन लोगों ने मदद की गुहार लगाई। लेकिन टेंपो चालक ने उन्हें अनसुना कर दिया और मोबाइल पर बात करते हुए वह वहां से भाग खड़ा हुआ। इस घटना में मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
संतोष यादव की बेटी की शादी आगामी 26 मई को होने वाली थी। सड़क हादसे में चाचा की मौत के बाद शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। मुकेश यादव की दो बेटियां और एक बेटा है। सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही गांव में परिजनों की चीत्कार गूंजने लगी।
बेन थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इलाज करवा कर सभी लोग टेंपो पर सवार हो घर लौट रहे थे। इसी बीच मोड़ के पास टेंपो अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।