फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sloganeering against Bihar CM Nitish Kumar in Begusarai, Demonstration in many districts for Vikas Vaibhav IPS

Bihar : विकास वैभव के लिए ज्ञापन लेने नहीं रुके CM नीतीश कुमार, बेगूसराय में नारेबाजी; कई जिलों में प्रदर्शन

Thu, 16 Feb 2023 04:41 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 16 Feb 2023 04:41 PM IST
सार

Vikas Vaibhav IPS : बेगूसराय में गुरुवार को अभिवादन के लिए धीरे चल रहे काफिले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी के कारण तेजी से निकालना पड़ गया। IG विकास वैभव को लेकर DG की गालीबाजी पर गुस्सा लगातार बढ़ ही रहा है।

विज्ञापन
Sloganeering against Bihar CM Nitish Kumar in Begusarai, Demonstration in many districts for Vikas Vaibhav IPS
बेगूसराय में विरोध के बीच तेजी से निकाला गया मुख्यमंत्री का काफिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होमगार्ड की DG शोभा अहोटकर की गालीबाजी पर कोई कार्रवाई नहीं कर IG विकास वैभव को नोटिस देना राज्य सरकार के लिए नासूर बन गया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिहारी अस्मिता को लेकर धरना-प्रदर्शन चल ही रहा है। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के अंतिम चरण में बेगूसराय पहुंचे तो वहां IPS विकास वैभव से अन्याय के खिलाफ नारा बुलंद हो उठा। अभिवादन के लिए धीरे चल रहे काफिले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी के कारण तेजी से निकालना पड़ गया। 

विज्ञापन


ज्ञापन के लिए नहीं रुकने पर हुए उग्र
जीविका दीदी के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री जैसे ही बेगूसराय प्रखंड से निकले तो सड़क किनारे पहले से खड़े युवकों ने उन्हें रोक कर ज्ञापन देना चाहा।सुरक्षा बलों ने गाड़ी को आगे बढ़ाने का संकेत दिया तो युवकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे युवकों का कहना है कि जिस तरह शोभा आहोटकर क़े द्वारा ईमानदार पुलिस पदाधिकारी विकास वैभव को बिहारी कहकर गाली दिया गया, यह हर बिहाही के लिए अपमानजनक है। सरकार इसपर तुरंत करवाई करे, नहीं तो बेगूसराय सहित पूरे बिहार में उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन

Sloganeering against Bihar CM Nitish Kumar in Begusarai, Demonstration in many districts for Vikas Vaibhav IPS
भागलपुर में दूसरी बार हुआ प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर-पटना में उतरे युवा, मोतिहारी में वकील
गुरुवार को भागलपुर में युवाओं ने कई किलोमीटर तक पैदल यात्रा करते हुए बिहारी अस्मिता और आईपीएस विकास वैभव के समर्थन में नारेबाजी की।

Sloganeering against Bihar CM Nitish Kumar in Begusarai, Demonstration in many districts for Vikas Vaibhav IPS
मोतिहारी में वकीलों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
मोतिहारी में वकील DG शोभा अहोटकर की गालीबाजी के खिलाफ आईपीएस विकास वैभव के समर्थन में उतर आए। वकीलों ने कहा कि किसी भी हालत में बिहारी अस्मिता की मुहिम चला रहे आईपीएस विकास वैभव को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। काूननी रूप से उन्हें कहीं जरूरत होगी तो एक की जगह सौ वकील खड़े मिलेंगे, क्योंकि वह बिहार के अभिमान हैं।

 
विज्ञापन

Sloganeering against Bihar CM Nitish Kumar in Begusarai, Demonstration in many districts for Vikas Vaibhav IPS
बिहारी अस्मिता की लड़ाई अब पटना के ग्रामीण इलाकों में भी शुरू हुई। पुनपुन में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी पटना में पुनपुन समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी अब शहरों की तरह प्रदर्शन शुरू हो गया है। 

Sloganeering against Bihar CM Nitish Kumar in Begusarai, Demonstration in many districts for Vikas Vaibhav IPS
बेगूसराय के छौराही में सरकारी अफसरशाही का पुतला फूंक बिहारी अस्मिता के समर्थन में नारेबाजी हुई। - फोटो : अमर उजाला

बेगूसराय में मुख्यमंत्री के काफिले के साथ छौराही में भी आईजी विकास वैभव को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed