{"_id":"606f8c488ebc3ee64d5dea83","slug":"six-people-arrested-for-killing-five-people-on-holi-festival-day-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में छह लोग गिरफ्तार
Fri, 09 Apr 2021 04:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मधुबनी
एजेंसी, मधुबनी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Apr 2021 04:35 AM IST
सार
- इन लोगों ने बनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 मार्च को राजपूत जाति के पांच लोगों की हत्या कर दी थी
- मीडिया ने इस हत्याकांड को क्षेत्र में दो जातियों ब्राह्मण और राजपूतों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताया था
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस ने पिछले महीने होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में छह लोगों को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड को मीडिया ने जातीय हिंसा तो विपक्ष ने नरसंहार करार बताया था।
विज्ञापन
मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश के मुताबिक हत्याकांड के मास्टर माइंड प्रकाश झा समेत सभी छह आरोपियों को बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गावं से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि इन लोगों ने बनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 मार्च को राजपूत जाति के पांच लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मछली पकड़ने को लेकर हुए इस विवाद में मारे गए लोगों में चार भाई थे। मीडिया ने इस हत्याकांड को क्षेत्र में दो जातियों ब्राह्मण और राजपूतों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताया था। वहीं विपक्ष ने इसे नरसंहार बताते हुए नीतीश सरकार को घेरा था। राजद ने आरोप लगाया था कि पुलिस हत्यारों को बचा रही है। हत्यारे भाजपा के एक प्रभावशाली नेता के संरक्षण में मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन