फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan News: Five Robbery and Theft Accused Nabbed, Large Cache of Weapons and Cannabis Seized

Siwan News: चोरी और लूट के पांच आरोपी पुलिस हिरासत में, बड़ी मात्रा में हथियार और गांजा बरामद

Sat, 09 Aug 2025 06:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 06:27 PM IST
सार

जिले की आंदर थाना पुलिस ने लूट और चोरी के मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Siwan News: Five Robbery and Theft Accused Nabbed, Large Cache of Weapons and Cannabis Seized
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंदर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर लूट और चोरी के मामलों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार, मोबाइल, मोटर साइकिल और गांजा बरामद किया। मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अब्दुल हमीद डिग्री कॉलेज के पास से इन अपराधियों को पकड़ा गया, जब ये किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी: देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाएं और 9 ग्राहक हिरासत में, जानें
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार साह, अशफाक अली, मोहम्मद तौकीर, मुकेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह और शाह आलम शामिल हैं। इनके खिलाफ आंदर थाना में कांड संख्या 225/25, दिनांक 26/07/25, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे, आठ जिंदा कारतूस, तीन चाकू, छह मोबाइल, दो मोटर साइकिल और 996 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ ने बताया कि ये आरोपी लंबे समय से लूट और चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें दबोचा। बरामद लूटी गई मोटर साइकिल और मोबाइल को संबंधित मामलों से जोड़ा गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके अन्य आपराधिक नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed