फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Raid in Purnia red light area: Five women and 9 customers involved in prostitution detained

पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी: देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाएं और 9 ग्राहक हिरासत में, जानें

Sat, 09 Aug 2025 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 09 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

पुलिस टीम और सवेरा एनजीओ के सदस्य अचानक हरदा बाजार पहुंचे और कई घरों में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही कई लोग भागने लगे, लेकिन खदेड़कर कई लोगों को पकड़ा गया।

विज्ञापन
Raid in Purnia red light area: Five women and 9 customers involved in prostitution detained
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के हरदा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सवेरा एनजीओ की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाओं और नौ ग्राहकों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। बरामद नाबालिगों में एक मुजफ्फरपुर जिले की भी है।

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियों को लाया जा रहा है। इसके बाद एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ कौशल किशोर कमल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, महिला थाना पुलिसकर्मी और सादे लिबास में अन्य जवान शामिल थे।

विज्ञापन


पढ़ें; रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत, दुर्गावती नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम और सवेरा एनजीओ के सदस्य अचानक हरदा बाजार पहुंचे और कई घरों में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही कई लोग भागने लगे, लेकिन खदेड़कर कई लोगों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि छापेमारी में कई महिला और पुरुष हिरासत में लिए गए हैं। सभी से बारीकी से पूछताछ की जा रही है, ताकि देह व्यापार से जुड़े बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed