{"_id":"6525607d2406048a3806ca75","slug":"sitaram-yechury-says-in-darbhanga-that-democracy-is-under-attack-more-than-during-emergency-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीताराम येचुरी ने कहा, जनतंत्र के ऊपर इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा हो रहा हमला, संविधान भी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीताराम येचुरी ने कहा, जनतंत्र के ऊपर इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा हो रहा हमला, संविधान भी खतरे में
Tue, 10 Oct 2023 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 10 Oct 2023 08:02 PM IST
सार
Loksabha Election 2024: मंगलवार को सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी दरभंगा पुहंचे। यहां उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस भाजपा नीत सरकार में संविधान और जनतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते सीपीएम के महासचिव सीतारमा येचुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय के पोलो मैदान स्थित प्रेक्षागृह में मंगलवार को सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां सीपीएम कमिटी ने ऑडिटोरियम हॉल में नागरिक जन सम्मेलन का आयोजन किया था। जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस सम्मलेलन का आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी माना जा रहा है। यहां सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
‘संविधान और जनतंत्र दोनों पर खतरा’
पत्रकारों से बात करते हुए सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि आज देश में एक खतरनाक परिस्थिति पैदा हो गई है। हमारे देश के संविधान और जनतंत्र दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। इन दोनों को बचाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए अनिवार्य है कि भाजपा को सत्ता से अलग और दूर रखें। इसी के मद्देनजर INDIA गठबंधन बना है। आज संविधान के ढांचे पर आक्रमण और हमला इसी सरकार के कारण हो रहा है। संविधान के कारण जो संस्था स्वतंत्र होना चाहिए, उन सभी पर हमला किया जा रहा है।
विज्ञापन
‘आप भाजपा के साथ रहेंगे तो सही है’
सीताराम येचुरी ने कहा कि जनतंत्र के ऊपर इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा हमला हो रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का रूप ईडी है। राजनीतिक पार्टी का रूप हम इसीलिए कह रहे हैं कि किस पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा या नहीं होगा। कौन नेता किसके साथ रहेगा। अगर वह नेता भाजपा के साथ रहेगा तो आप सही हैं।
विज्ञापन